Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्री संजय निषाद के बिगड़े बोल; जालौन में कार्यकर्ता से बोले—'दिमाग सही कर लो, संगठन में काम तुम्हारा बाप करेगा'

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 10:51 PM (IST)

    कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कालपी में निषाद पार्टी के बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और मताधिकार का महत्व समझने का आह्वान किया। इस ...और पढ़ें

    कालपी में बूथ सम्मेलन को संबोधित करते निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद। जागरण

    कालपी में बूथ सम्मेलन को संबोधित करते निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद। जागरण 

    HighLights

    1. कालपी में निषाद पार्टी बूथ सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद

    2. उन्होंने मंच से कहा कि फूलन देवी वीरांगना थी और अपना प्रतिकार लिया था

    संवाद सहयोगी, कालपी (जालौन)। नगर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित निषाद पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और अपने मताधिकार का महत्व समझने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी तभी संविधान में मिले अधिकारों और योजनाओं का पूरा लाभ समाज तक पहुंच सकेगा। उससे पहले मंच पर एक कार्यकर्ता पर बिगड़ते बोले-दिमाग सही कर लो..संगठन में काम तुम्हारा बाप करेगा, इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।


    गुरुवार शाम कार से पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने कालपी के टरननगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि समाज के पूर्वजों ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया और महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन आज भी समाज का बड़ा वर्ग आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। आरोप लगाया कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने वर्षों तक निषाद समाज के वोट तो लिए, लेकिन उसके अनुरूप सम्मान और भागीदारी नहीं दी। कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया।

    कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने मताधिकार का सही प्रयोग करे। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाए। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर भी निशाना साधा। कहा कि इन दलों ने निषाद समाज का समर्थन तो लिया, लेकिन समाज के हितों की अनदेखी की। सम्मेलन का संचालन देवदत्त निषाद ने किया।

    इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश निषाद, समर सिंह निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज निषाद सहित अन्य नेताओं ने कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मंच पर आने के दौरान एक कार्यकर्ता की ओर से अपनी बात न सुनने को लेकर नाराजगी जताई गई तो इस पर कैबिनेट मंत्री के बोल बिगड़ गए। बोले संगठन का काम करना पड़ेगा, नहीं करोगे तो क्या तुम्हारा बाप करेगा। इस पर वहां मौजूद लोगों ने कार्यकर्ता को वहां से दूर किया। इस मामले पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहाकि विवाद जैसी बात नहीं थी।

    खबरें और भी

    गठबंधन के तहत लड़ा जाएगा चुनाव

    सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि विधानसभा चुनाव निषाद पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ेगी। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें चार सीटों पर जीत मिली थी।


    फूलन को कहा वीरांगना

    निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने निषाद समाज को राजनीतिक रूप से संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि फूलन देवी ने अपना प्रतिकार लेने के लिए 18 लोगों को मारा था, जो आज वीरांगना की श्रेणी में याद की जाती हैं। कालपी वीरांगनाओं की धरती है और हमारे समाज में भी वीरांगनाओं की कोई कमी नहीं है।