विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशिया चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले जौनपुर के पहलवान सौरभ यादव को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित, दिया 5 लाख का चेक

Published: Sun, 16 Aug 2026 06:48 PM (IST)

थाईलैंड में एशिया चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले जौनपुर के पहलवान सौरभ यादव को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सम्मानित किया।

थाईलैंड कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवान सौरभ यादव( दाएं से दूसरे )को आर्थिक सहायता प्रदान करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

थाईलैंड कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवान सौरभ यादव( दाएं से दूसरे )को आर्थिक सहायता प्रदान करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

HighLights

  1. सौरभ यादव ने थाईलैंड में एशिया चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।

  2. अखिलेश यादव ने पहलवान सौरभ को पांच लाख रुपये का चेक दिया।

  3. सपा अध्यक्ष ने स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। थाईलैंड में आयोजित एशिया चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले जौनपुर के युवा पहलवान सौरभ यादव को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया।

गत 14 अगस्त को लखनऊ स्थित सपा प्रदेश कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने सौरभ की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।

साधारण परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले सौरभ की इस सफलता से जिले में हर्ष का माहौल है। सपा कार्यकर्ता किशन यादव की पहल पर अखिलेश यादव ने सौरभ को मिलने का समय दिया था।

मुलाकात के दौरान सपा मुखिया ने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलना बेहद जरूरी है। वहीं, आर्थिक मदद मिलने पर सौरभ और उनके परिवार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान भविष्य में देश के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा।

यह भी पढ़ें- पूर्वांचल विवि जौनपुर ने हजारों छात्रों का रोका मार्कशीट, 40 अंक के पेपर में दिया 50 नंबर