जौनपुर में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत
जौनपुर के पतहना गांव में एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम सान्वी गौतम की पंखे में करंट आने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया और पू ...और पढ़ें

जौनपुर में पंखे के करंट से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत परिवार में पसरा मातम।
HighLights
पांच वर्षीय मासूम सान्वी की करंट लगने से मौत।
जौनपुर के पतहना गांव में हुआ दर्दनाक हादसा।
परिवार और गांव में शोक का माहौल, खुशियां छिनीं।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। पलभर में हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई, जबकि गांव में शोक का माहौल बन गया।
पतहना गांव निवासी सुरेंद्र गौतम की पांच वर्षीय पुत्री सान्वी गौतम घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गई। करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़ी। परिजन और आसपास के लोग तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन अंतिम उम्मीद लेकर उसे एक निजी अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए और शोक संवेदना व्यक्त की। पूरे गांव में इस हृदयविदारक हादसे की चर्चा रही और हर किसी की जुबान पर यही था कि एक मामूली सी लापरवाही ने मासूम की जिंदगी छीन ली।