Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में पांच एकड़ भूमि वाले 446 लोगों का राशनकार्ड निरस्त, 3034 मिले है पात्र

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 04:16 PM (GMT+05:30)

    भारत सरकार की रिपोर्ट के आधार पर जौनपुर में 3480 राशनकार्ड धारकों की जांच की गई, जिनके पास पांच एकड़ भूमि थी। सत्यापन में 3034 पात्र और 446 अपात्र पाए ...और पढ़ें

    पांच एकड़ भूमि वाले 446 लोगों का राशनकार्ड निरस्त।

    पांच एकड़ भूमि वाले 446 लोगों का राशनकार्ड निरस्त।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की रिपोर्ट भारत सरकार की ओर से सौंपी गई थी। इसमे 3480 ऐसे राशनकार्ड धारक मिले थे, जिनके पास पांच एकड़ भूमि मिली है। इस रिपोर्ट को आधार मान जब सत्यापन शुरू किया गया तो इसमें 3034 पात्र, जबकि 446 अपात्र मिले हैं।

    सत्यापन कर चुके पूर्ति निरीक्षकों की ओर से रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि जिन कार्डधारकों की भूमि पांच एकड़ दर्शाई गई है, उसमें हिस्सेदारी के बाद भूमि का दायरा कम मिला है। रिपोर्ट के आधार पर 446 राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं।

    भारत सरकार की ओर से मिली सूची के आधार पर सभी 1734 गांवों में लंबे समय से सत्यापन कराया जा रहा था। जांच की कड़ी में 3480 राशनकार्ड धारकों को शामिल किया गा। इसमे 446 राशनकार्ड धारकों में पांच एकड़ भूमि की पुष्टी हुई।

    अपात्रों का नाम सूची से काटने के साथ ही पात्रों को जोड़ा भी जाएगा। इस प्रक्रिया से उन जरूरतमंदों को आसानी होगी, जिन्होंने राशनकार्ड के लिए पहले से आवेदन कर रखा है व उनका अभीतक राशनकार्ड नहीं बन सका है।

    खबरें और भी

    इन ब्लाकें में इतने मिले अपात्र

    क्षेत्र / तहसील संख्या
    करंजाकला 4
    केराकत 30
    जलालपुर 22
    बक्शा 1
    बदलापुर 51
    बरसठी 48
    मड़ियाहूं 109
    महराजगंज 18
    मुंगराबादशाहपुर 1
    मुफ्तीगंज 43
    रामनगर 13
    रामपुर 85
    शाहगंज 15
    सिकरारा 3
    सुइथाकला 3
    कुल 446
    • सस्ते राशन की कुल दुकानें: 2077
    • अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या: 125472
    • पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की संख्या: 708238

    जांच के बाद 446 राशनकार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। अपात्रों का नाम जांच-पड़ताल के बाद काटा गया है। अपात्रों का नाम हटाने के साथ ही पात्रों को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा भी जाएगा। -संतोष विक्रम शाही, डीएसओ।