जौनपुर में 2.16 करोड़ से होगा नगर का विकास, बनेगी इंटरलॉकिंग और नाली
जौनपुर में 2.16 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों का विकास होगा। विधायक रमेशचंद्र मिश्र के प्रस्ताव पर शासन से धन स्वीकृत हुआ है। ...और पढ़ें

2 करोड़ 16 लाख से होगा नगर का विकास। फाइल फोटो
HighLights
बदलापुर में 2.16 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत।
विधायक रमेशचंद्र मिश्र के प्रस्ताव पर मिली मंजूरी।
इंटरलाकिंग व सीसी सड़कों का होगा निर्माण।
जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर)। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों का विकास दो करोड़ 16 लाख की लागत से होगा। इसके लिए विधायक रमेशचंद्र मिश्र के प्रस्ताव पर शासन से धन अवमुक्त हो गया है। जिसकी खबर लगते ही नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत नगर में छह परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति मिली है। जिसमें नगर के वार्ड नं. पांच भलुआहीं पुराने एन एच से धोबी बस्ती होते हुए साहबलाल के घर तक निर्माण होगा।
इसके अलावा, वार्ड नं. सात में लालमणि के घर से राजेश तिवारी के घर तक, वार्ड नं. आठ में नहर पिच रोड से धर्मा मैरेज लान होते हुए हंकारपुर पिच रोड तक, वार्ड नं. तीन बरौली पिच रोड से संगीता पाली क्लीनिक होते हुए बृजेश के घर तक विकास होगा।
वहीं, वार्ड नं. दस में एजी रोड से ब्राह्मण बस्ती होते हुए सर्वेश्वरी आश्रम तक तथा वार्ड नं. सात पुरानी बाजार में पिच रोड से भोदू शर्मा के घर से होते हुए लल्लू यादव के घर तक इंटरलॉकिग सड़क व सीसी रोड का निर्माण होगा। विधायक ने बताया कि उपरोक्त कार्यों के टेंडर हो गया है। शीघ्र कार्य शुरु कराया जाएगा।