Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में नौगढ़-सोहांस बाईपास परियोजना को मिली हरी झंडी, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 03:08 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर में नौगढ़-सोहांस बाईपास परियोजना पर शासन ने रिपोर्ट मांगी थी, जिसका जवाब विभाग ने दिया है। 93 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली यह 2 किमी ...और पढ़ें

    पुरानी नौगढ़ से सोहास तक प्रस्तावित बाइपास मार्ग के लिए चिन्हित भूमि .जागरण

    पुरानी नौगढ़ से सोहास तक प्रस्तावित बाइपास मार्ग के लिए चिन्हित भूमि .जागरण

    HighLights

    1. नौगढ़-सोहांस बाईपास परियोजना को शासन से स्वीकृति मिली।

    2. 2 किमी बाईपास पर 93 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

    3. शहर में वाहनों का प्रवेश रुकेगा, जाम से मिलेगी राहत।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। बर्डपुर और बस्ती की ओर से आने वाले ऐसे वाहन, जिन्हे लोटन और सोहांस की ओर जाना, वह अब शहर में नहीं प्रवेश करेंगे। यह अभी वाहन अब बाहर से ही गुजर जाएगी। शासन ने नौगढ़-सोहांस बाईपास परियोजना को संज्ञान में लिया है।

    इस परियोजना से संबंधित प्रश्न करके विभाग से उनका उत्तर मांगा है। विभाग से पूछा है कि ऐसे मार्ग को चिन्हित करके बताएं कि जिससे दूरी और लागत दोनों कम आए। विभाग ने उत्तर में कहा है कि दो किमी की इस परियोजना में करीब 93 करोड़ रुपये लागत आएगी।

    इस धनराशि में भूमि का मुआवजा और पहाड़ी नाला जमुआर पर दो पुल का निर्माण होगा। पुल का निर्माण कार्य सेतू निगम कराएगा। राजस्व विभाग के सहयोग से भूमि अधिग्रहण और सड़क का निर्माण कार्य पीडब्लूडी प्रांतीय खंड करेगी।

    नौगढ़-सोहास बाईपास निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। इस बाईपास के बनने से सिद्धार्थनगर से सोहास, लोटन होते हुए सोनोली जाने वाले वाहनों को जाम नहीं फंसना पड़ेगा। शहर के मालगोदाम रोड पर रोज लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।

    बस्ती और गोरखपुर से आने वाले वाहनों को शहर में नहीं जाना पड़ेगा। इसे ध्यान में रखते हुए पीडब्लूडी प्रांतीय खंड ने कार्ययोजना तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा। शासन ने कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए विभाग से रिपोर्ट मांगी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नेपाल में बेचने जा रही चोरी की छह बाइक बरामद, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

    वित्त नियंत्रक के पास फाइल पहुंचने से पहले हो रहा होमवर्क

    नौगढ़-सोहांस बाईपास परियोजना को शासन से स्वीकृति मिल गई है। अब धन आवंटन के लिए वित्त नियंत्रक के पास फाइल जाएगी। विभाग ने इसे ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना को तैयार किया है कि कोई ऐसा प्रश्न नहीं उठे, जिससे कार्रवाई प्रभावित हो जाए।

    अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी प्रांतीय खंड कमल किशोर ने बताया कि बाईपास निर्माण से संबंधित परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। धन आवंटन के लिए फाइल को वित्त नियंत्रक के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। इससे संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिसका उत्तर दे दिया गया है।



    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नौगढ़-उस्का बाजार बाइपास निर्माण कार्य कराने के संबंध में मिला था। नगर में लगने वाले जाम और बड़े वाहनों के गुजरने से होने वाली परेशानियों को भी बताया। मुख्यमंत्री इस समस्या को पहले से जानते हैं। उन्होंने इसे संज्ञान में लेने के बाद कार्रवाई प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड ने कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी, जिसे स्वीकृति मिल गई है। धन आवंटन के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

    -

    -श्यामधनी राही, कपिलवस्तु, विधायक