Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दोनों संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त, भाजपा नेता ने कराया था केस

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 02:02 PM (IST)

    जौनपुर में पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दो संविदा कर्मचारियों, अमरजीत गौतम और कुलदीप गौतम, को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। नशे में धुत होक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी के कारण सेवा समाप्त।

    2. नशे में धुत होकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणियां।

    3. वायरल वीडियो के बाद भाजपा नेता ने की शिकायत।

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सीएचसी में तैनात दो संविदा कर्मियों की सेवा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समाप्त कर दी है। मामला सामने आने के बाद गठित समिति की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है।

    सीएचसी में संविदा पर तैनात स्वीपर/ चौकीदार अमरजीत गौतम निवासी हंकारपुर व वार्ड व्वाय कुलदीप गौतम निवासी मुरादपुर कोटिला नशे में द्युत होकर पीएम-सीएम के साथ सवर्णों पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पांच मार्च को प्रसारित होने लगा। इससे लोगों में रोष आक्रोश फैलने लगा।

    प्रसारित वीडियो देख भाजपा के जिला कार्य समिति के सदस्य रामकृष्ण उपाध्याय ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था।

    सीएमओ डा. प्रभात ने प्रसारित वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति गठित की। रिपोर्ट में मामला सही पाए जाने पर दोनों संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई। सीएमओ डा. प्रभात ने बताया कि अस्पताल परिसर में दोनों द्वारा सामाजिक विद्वेष फैलाने का प्रयास किया गया था। इस पर यह कार्रवाई की गई है।