Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर की 89 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप, प्रशासक बनने के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 03:01 PM (IST)

    जौनपुर की 89 ग्राम पंचायतों में पिछले दो माह से विकास कार्य ठप पड़े हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। प्रधानों के प्रशासक नियुक्त होने के बावजूद वित्तीय ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. महराजगंज ब्लॉक की 89 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप।

    2. प्रधानों के प्रशासक बनने के बाद भी काम शुरू नहीं।

    3. वित्तीय अनियमितता के डर से रुके हैं सभी कार्य।

    जागरण संवाददाता, महराजगंज (जौनपुर)। विकास खंड महराजगंज की 89 ग्राम पंचायतों में पिछले दो माह से विकास कार्य लगभग ठप पड़े हैं। 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन ने उन्हें प्रशासक नियुक्त कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद किसी भी ग्राम पंचायत में विकास कार्य गति नहीं पकड़ सका है। इससे गांवों में सड़क, नाली, खड़ंजा, साफ-सफाई समेत अन्य जरूरी विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

    विकास खंड की 89 ग्राम पंचायतों में से तीन ग्राम पंचायतों में पूर्व में वित्तीय अनियमितता अथवा प्रधान के निधन के कारण सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को प्रशासकीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन ग्राम पंचायतों में भी विकास कार्य शुरू नहीं हो सके हैं।

    प्रधानों और पंचायत सचिवों का कहना है कि प्रशासक के रूप में कार्य करते समय वित्तीय अनियमितता का आरोप लगने की आशंका बनी हुई है।

    इसी कारण अधिकांश ग्राम पंचायतों में नए विकास कार्य शुरू करने से बचा जा रहा है। नतीजतन गांवों में आवश्यक विकास योजनाएं लंबित पड़ी हैं और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने पर किसी प्रकार की रोक नहीं है। प्रशासक नियुक्त किए गए प्रधान नियमानुसार विकास कार्य करा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- लखीमपुर में 30 दिवसीय फ्री कांवड़िया सेवा शिविर शुरू, शिवभक्तों को मिलेंगी स्पेशल सुविधाएं