Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कृषि यंत्रों और ड्रोन पर सब्सिडी के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, किसान को मिलेगा फायदा

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 04:13 PM (GMT+05:30)

    जौनपुर में किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए कृषि यंत्रों, किसान ड्रोन और कस्टम हायरिंग सेंटर पर अनुदान हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। किसान ...और पढ़ें

    कृषि यंत्रों और ड्रोन पर सब्सिडी के लिए करें ऑनलाइन आवेदन। AI जेनरेटेड फोटो

    कृषि यंत्रों और ड्रोन पर सब्सिडी के लिए करें ऑनलाइन आवेदन। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. कृषि यंत्रों, ड्रोन पर अनुदान के लिए आवेदन शुरू।

    2. किसान 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    3. आधुनिक खेती को बढ़ावा देने हेतु सरकारी पहल।

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने और कृषि को अधिक लाभप्रद बनाने के लिए सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। विभिन्न कृषि योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों, किसान ड्रोन व कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना पर अनुदान पाने का किसानों के पास यह एक बेहतरीन मौका है। विभाग ने गुरुवार से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन के लिए 30 जुलाई तक पोर्टल खुले रहेंगे।

    योजना के तहत सबमिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत पोर्टल हैंटर, हैरो, कल्टीवेटर, पावर चैक क्रेटर, रैट्रो शीपर, कंबाइन हार्वेस्टर टिल सुधार जैसी मशीनों पर अनुदान दिया जाएगा।

    इसके अलावा एनएफएसएम, किसान ड्रोन, फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर व हाई टेक हब फार्म कस्टम हायरिंग के लिए भी बुकिंग की जा सकती है।

    वहीं इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेज्ड्यू योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन के लिए बेलर, है-रेक, शेपर, कम लाइण्डर, सुपर सीडर और कस्टम हायरिंग सेंटर (परियोजना लागत 30 लाख रुपये) के लिए ऑनलाइन विकास खंड वार बुकिंग स्वीकार की जाएगी।

    उपनिदेशक कृषि अश्वनी सिंह ने बताया कि अनुदान का लाभ देने के लिए श्रेणियां तय की गई हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि वह योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन कर टोकन प्राप्त कर लें।

    यह भी पढ़ें- अमेठी में सेंसर युक्त हेलमेट से सुरक्षित होंगे बिजली कर्मी, 35 लाइनमैन को मिला उपकरण