विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में मंगेतर ने शादी से किया इनकार, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगने पर हुआ तैयार

Published: Mon, 27 Jul 2026 07:36 PM (IST)

जौनपुर में शादी से इनकार करने पर युवती ने मंगेतर और उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. मंगेतर ने शादी से इनकार किया, युवती ने आरोप लगाया।

  2. युवती ने मंगेतर व उसके मित्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

  3. पुलिस पंचायत में मंगेतर शादी के लिए राजी हुआ।

जागरण संवाददाता, सरपतहां (जौनपुर)। विवाह तय होने के बाद किन्हीं कारणों से मंगेतर ने इन्कार कर दिया। जिस युवती से शादी तय हुई थी उसने थाने में तहरीर देकर मंगेतर व उसके मित्र पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। थाने में हुई पंचायत में मंगेतर के शादी के लिए राजी हो जाने पर मामला रफा-दफा हो गया।

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती रविवार को अपने पिता के साथ थाने पहुंची। तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार की रात
अपने मंगेतर के बुलाने पर वह घर से बाहर आई। उसके साथ मेरे ही गांव का उसका एक मित्र भी था। दोनों ने उसे घर से कुछ
दूर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुट गई।

पुलिस का कहना है कि आरोपित दूसरे गांव के युवक के साथ युवती का विवाह होना तय हुआ था। बाद में किसी कारणवश युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद युवती ने तहरीर देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत की।

आरोपित युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया। इसी दौरान मंगेतर युवती से विवाह करने के लिए सहमत हो गया। युवती के भी रजामंद हो जाने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया युवक व युवती दोनों बालिग हैं। उनका विवाह पूर्व निर्धारित था। सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर मिलने के बाद पूछताछ के दौरान मंगेतर के शादी के लिए सहमत हो जाने पर मामला समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें- उरई में हत्या, दोस्त की हत्या कर भागा तेलंगाना, ट्रेन की टिकट से पकड़ा गया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।