Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में बस अड्डे पर पांच करोड़ से बनेगा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, एक साथ चार्ज होंगी 20 बसें

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 07:37 PM (IST)

    जौनपुर के बदलापुर में लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाइवे पर रामजानकी मंदिर सरोखनपुर के पास 5.05 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बनेगा। ...और पढ़ें

    बस अड्डे पर पांच करोड़ से बनेगा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन।

    बस अड्डे पर पांच करोड़ से बनेगा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर)। कस्बे के लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाइवे के किनारे रामजानकी मंदिर सरोखनपुर के पास बने रोडवेज बस अड्डे पर पांच करोड़ पांच लाख 78 हजार रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का निर्माण होगा।

    इसके लिए शासन की ओर से दो करोड़ 52 लाख 89 हजार रुपये अवमुक्त कर दिया गया है। हाइवे के बीच पहला स्टेशन होगा, जहां इलेक्ट्रिक बसों के चार्ज करने की सुविधा मिल सकेगी।

    विधायक रमेश चंद्र मिश्र बस अड्डा के निर्माण बाद से ही चार्जिंग स्टेशन बनवाने के लिए प्रयासरत थे। नवंबर 2025 में आयोजित बदलापुर महोत्सव में आए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से उन्होंने चार्जिंग प्वाइंट बनवाने के लिए अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

    शासन की ओर से पांच करोड़ पांच लाख 78 हजार की स्वीकृति देने के साथ ही निर्माण शुरू कराने के लिए दो करोड़ 52 लाख 89 हजार रुपये अवमुक्त भी कर दिया है।

    विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि बस अड्डे से वाराणसी, लखनऊ व प्रयागराज-गोरखपुर मार्गों से आने-जाने वाली इलेक्ट्रिक बसों को चार्जिंग की सुविधा मिलेगी व एक साथ 20 बसें चार्ज हो सकेंगी।

    यह भी पढ़ें- हरदोई के 119 स्कूल वाहनों की फिटनेस फेल होने पर नोटिस जारी, बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त