Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 03:11 PM (IST)

    जौनपुर में 32 वर्षीय विवाहिता श्वेता सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कुछ महीनों से मायके में रह रही थी। सुबह दरवाजा त ...और पढ़ें

    विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या।

    विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मीरगंज (जौनपुर)। क्षेत्र के भटहर गांव में एक विवाहिता महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुची पुलिस आवश्यक कार्यवाही करने में जुट गई हैं ।

    भटहर गांव निवासी सूर्यप्रताप उर्फ नन्हे सिंह की पुत्री स्वेता सिंह 32 वर्ष की शादी बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह निवासी अतुल सिंह के साथ हुई थी। वह पिछले कुछ माह से मायके भटहर आकर रह रही थी।

    स्वजनों व आसपास के लोगो के अनुसार रविवार की शाम नित्यक्रिया कर भोजन के बाद स्वेता कमरे में सोने चली गयी। इसी बीच घर के अंदर मौका पाकर छत के छल्ले के सहारे लटक कर फांसी लगा लिया।

    सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा बंद देख स्वजन आवाज लगाने लगे किन्तु दरवाजा नही खुला। किसी अनहोनी की आशंका को देख हो हल्ला करने पर आस पास के लोग भी मौके पर जूट गए। जब दरवाजा किसी तरह खोलकर अंदर गए तो फांसी के फन्दे पर बेटी को लटकता देख सभी दंग रह गए।

    स्वजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दिया। मौके पर डायल पुलिस सहित थानाध्यक्ष मीरगंज प्रशांत सिंह व अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ पहुच आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को फंदे से नीचे उतरवाया।

    मृतका की करीब 7 वर्षीय एक कुट्टी बच्ची हैं। जो मां की ममता से अब वंचित हो गयी। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज प्रशांत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया हैं।

    यह भी पढ़ें- महराजगंज में पति-बच्चों की मौत से टूटी SSB महिला कर्मी, बिलख-बिलख कर रोती रही

    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में ई-रिक्शा चालक की हत्या में सौतेले बेटे समेत तीन गिरफ्तार, दूसरी पत्नी फरार