Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में मसनपुर-लेदुका-नौपेड़वा सड़क का होगा चौड़ीकरण, लोगों को मिलेगी राहत

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 02:40 PM (IST)

    जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में मसनपुर-लेदुका-नौपेड़वा सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 2063.52 लाख रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। यह 10.2 ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. मसनपुर-लेदुका-नौपेड़वा सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार।

    2. 2063.52 लाख रुपये की लागत से 10.215 किमी सड़क बनेगी।

    3. दर्जनों गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ेगी, यात्रा होगी आसान।

    जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर)। बदलापुर क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब मसनपुर से होते हुए लेदुका-नौपेड़वा तक जाने वाली सड़क नए स्वरूप में नजर आएगी। लोक निर्माण विभाग ने 10.215 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 2063.52 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया है। प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो जाएगा।

    यह सड़क बदलापुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने का काम करती है‌‌। कहा जाय तो यह सड़क बदलापुर का इकलौता सबसे लंबा बाईपास है जो वाराणसी-लखनऊ फोरलेन हाइवे के सिंगरामऊ से होकर नौपेड़वा में फोरलेन हाइवे से आकर मिलती है‌।

    सड़क की खराब स्थिति के कारण राहगीरों, किसानों, छात्रों और व्यापारियों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में गड्ढों और जलभराव से आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। दुर्घटनाओं की आशंका अलग से बनी रहती है।

    क्षेत्रीय लोगों ने कई बार सड़क के लिए विधायक रमेशचंद्र मिश्र से भी लगातार आग्रह किया था‌। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग का सर्वे कर विस्तृत प्राक्कलन तैयार करते हुए मुख्यालय को भेज दिया है। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि जिला मुख्यालय जाने वालों का सफर सुरक्षित और कम समय में पूरा हो सकेगा।

    खबरें और भी

    मसनपुर से नौपेड़वा तक 5.50 मीटर सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का प्राक्लन तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया गया है। -नीरज पटेल, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी।


    सिंगरामऊ से मसनपुर तक उक्त सड़क का पिछले कार्यकाल में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण करा दिया गया था। शेष बची सड़क के निर्माण के लिए प्रयासरत था‌। अब जाकर इस्टीमेट बन गया। जल्द ही स्वीकृति कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा‌। इसके बन जाने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों का आवागमन सुगम हो जाएगा। -रमेशचंद्र मिश्र, विधायक बदलापुर।

    यह भी पढ़ें- बस्ती रेलवे ओवरब्रिज निर्माण, 25 जुलाई से बदलेगा शहर का यातायात रूट