जौनपुर में सभी ग्राम पंचायतों के लिए जारी किया गया QR कोड, जन सुविधा केंद्र के रूप में बदल रहे पंचायत भवन
जौनपुर की सभी ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने और जन सुविधा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए क्यूआर कोड जारी किए गए हैं। इन पंचायत भवनों से छह म ...और पढ़ें

सभी ग्राम पंचायतों के लिए जारी किया गया क्यूआर कोड। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
जौनपुर की सभी ग्राम पंचायतों को क्यूआर कोड जारी।
पंचायत भवन अब जन सुविधा केंद्र के रूप में कार्यरत।
ओएसआर खाते में 55 लाख रुपये जमा, ग्राम विकास में उपयोग।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों को क्यूआर कोड जारी किया गया है। जन सुविधा केंद्र के रूप में परिवर्तित हुए पंचायत भवनों से इसकी शुरुआत की गई है। इस व्यवस्था को सभी 1734 ग्राम पंचायतों में लागू किया गया है।
सर्वाधिक क्यूआर कोड यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं इन ग्राम पंचायत भवनों से बीते छह माह में विभिन्न तरह के डेढ़ लाख भू-अभिलेख जारी किए गए हैं।
पंचायत भवनों में इसके लिए पंचायत सहायकों की तैनाती काफी पहले ही की जा चुकी है। ऑनलाइन किए जाने वाले भुगतान के लिए ओन सोर्स रेवेन्यू (ओएसआर) का खाता भी खुला है, जिसका उपयोग ग्राम विकास में किया जाएगा।
निर्धारित शुल्क के तहत जारी किए 74 हजार अभिलेखों से ओएसआर खाते में 55 लाख रुपये पहुंचे हैं। जो पंचायत भवन कभी बदहाल हुआ करते थे अब उन्हें व्यवस्थित किया जा रहा है।
बड़ी संख्या में जहां पुराने पंचायत भवनों को दुरुस्त कराया गया वहीं कइयों का नव निर्माण भी कराया गया। पंचायत भवनों की उपयोगी बनाए जाने के लिहाज से अब भू-अभिलेखों को यहीं से जारी किया जा रहा है।
इसी उद्देश्य से सभी पर पंचायत भवनों की भी तैनाती की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि ओएसआर खाते ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की कड़ी में यह बड़ा बदलाव है।
यह भी पढ़ें- यूपी : किसानों को साथी पोर्टल के माध्यम से बांटा जाएगा बीज, पंजीयन ना होने पर दुकानदारों का लाइसेंस होगा निरस्त