Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में सड़क के लिए खर्च होंगे 18 करोड़, कलिंजरा मोड़ से तेजीबाजार कंधी तक बनेगा मार्ग

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 03:19 PM (IST)

    जौनपुर में कलिंजरा मोड़ से तेजीबाजार होते हुए कंधी तक 9.560 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 18.62 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पीडब्ल्यूडी ...और पढ़ें

    बदलापुर स्थित कलिंजरा मोड़ पर तेजीबाजार-कंधी मार्ग की जर्जर सड़क।

    बदलापुर स्थित कलिंजरा मोड़ पर तेजीबाजार-कंधी मार्ग की जर्जर सड़क।

    HighLights

    1. कलिंजरा मोड़ से कंधी तक सड़क का चौड़ीकरण।

    2. परियोजना पर 18.62 करोड़ रुपये होंगे खर्च।

    3. बदलापुर-मछलीशहर के गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी।

    जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर)। कलिंजरा मोड़ से तेजीबाजार होते हुए कंधी तक जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 18 करोड़ 62 लाख 23 हजार रुपये खर्च होंगे। पीडब्ल्यूडी की ओर से 9.560 किलोमीटर लंबी सड़क को बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।

    यह सड़क बदलापुर व मछलीशहर तहसील के कई गांवों को जोड़ती है, जिसके खराब होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे बनाए जाने की मांग लंबे समय से हो रही थी। विधायक रमेश मिश्र इस सड़क को बनवाने के लिए लंबे समय से कार्यरत थे।

    सड़क की खराब स्थिति के कारण राहगीरों, किसानों, छात्रों व व्यापारियों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में गड्ढों और जलभराव से आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। साथ ही दुर्घटना की आशंका रहती है। स्थानीय लोग कई बार सड़क के निर्माण की मांग उठाई थी। विधायक रसे भी इस संबंध में लगातार आग्रह किया गया।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने पिता को गोलियों से भूना, 8 साल पहले छोटे भाई की भी जान लेने की थी कोशिश

    इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग का सर्वे कर विस्तृत प्राक्कलन तैयार करते हुए मुख्यालय को भेज दिया है। सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बदलापुर और मछलीशहर के बीच संपर्क भी बेहतर होगा।

    खबरें और भी

    राहगीरों, स्कूली छात्र-छात्राओं का सफर सुरक्षित और कम समय में पूरा हो सकेगा। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता नीरज पटेल ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

    इस सड़क के चौड़ीकरण का स्टीमेट बन गया है। जल्द ही स्वीकृति ही नहीं बल्कि धन भी आवंटित कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा। इस सड़क के बन जाने से बदलापुर और मछलीशहर तहसील के दर्जनों गांवों का आवागमन सुगम हो जाएगा। -रमेशचंद्र मिश्र विधायक, बदलापुर।