जौनपुर में अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से घर में घुसा डीसीएम, किशोर की मौत; दो घायल
जौनपुर में देर रात एक अनियंत्रित ट्रेलर ने डीसीएम ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे डीसीएम सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंदते हुए घर में घुस गया। इस हादसे म ...और पढ़ें

अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से घर में डीसीएम घुसने से किशोर की मौत।
HighLights
अनियंत्रित ट्रेलर ने डीसीएम ट्रक को टक्कर मारी, घर में घुसा।
हादसे में एक किशोर की मौके पर मौत, दो लोग घायल।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में लिया।
जागरण संवाददाता, रामपुर (जौनपुर)। लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना क्षेत्र के मई गांव के पास शुक्रवार की देर रात
अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से सड़क किनारे खड़ा डीसीएम ट्रक चारपाई पर सोए किशोर, उसके छोटे भाई व परिवार की एक महिला को रौंदते हुए एक घर में घुस गया।
किशोर की मौत हो गई जबकि छोटा भाई व महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
जौनपुर की ओर से भदोही की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने रात लगभग 12 बजे उक्त स्थान पर अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक (डीसीएम) में पीछे जोरदार टक्कर मार दी।
डीसीएम वाहन दरवाजे पर दो चारपाइयों पर सो रहे राजेश गुप्ता के पुत्रों 17 वर्षीय सूरज व 15 वर्षीय राज कुमार तथा दूसरी चारपाई पर सोई राम जियावन गुप्ता की पत्नी मंजू देवी को रौंदते हुए घर में घुस गया।
चपेट में आने से मकान के पास स्थित शीतला माता मंदिर का छज्जा भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से चीख-पुकार मच गई। जुटे स्वजन व आसपास के लोगों ने घायलों को किसी तरह बाहर निकाला।
भदोही ले जाकर एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में Telegram पर अश्लील वीडियो बेचने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, 400 रुपये में करता था सौदा