Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में 10 दिनों से खत्म था गैस सिलिंडर, चूल्हे पर खाना बनाने से नाराज महिला ने दी जान

    Updated: Mon, 25 May 2026 11:37 PM (IST)

    जौनपुर के मड़ियाहूं में गैस सिलेंडर खत्म होने और चूल्हे पर खाना बनाने से नाराज एक महिला ने आत्महत्या कर ली। 10 दिनों से घर में गैस नहीं थी, जिसके चलते ...और पढ़ें

    चूल्हे पर खाना बनाने से नाराज महिला ने दी जान। AI जेनेरेटेड फोटो

    चूल्हे पर खाना बनाने से नाराज महिला ने दी जान। AI जेनेरेटेड फोटो

    HighLights

    1. गैस सिलेंडर खत्म, चूल्हे पर खाना बनाने से महिला नाराज।

    2. 10 दिनों से घर में गैस नहीं थी, जिससे विवाद हुआ।

    3. मड़ियाहूं के हुसेनपुर गांव में हुई घटना, पुलिस जांच कर रही।

    जागरण संवाददाता, मड़ियाहूं (जौनपुर)। चूल्हे पर खाना बनाने से नाराज महिला ने सोमवार देर शाम फंदा लगाकर जान दे दी। घर में 10 दिनों से सिलिंडर खत्म था। मामला हुसेनपुर गांव का है। घटना को लेकर फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    गांव निवासी उदयराज गौड़ ने बताया कि उसके पास कोई कनेक्शन नहीं था। गैस की किल्लत हुई तो मार्च में एक एजेंसी से संपर्क कर सिलिंडर तो ले लिया, लेकिन कागज नहीं मिला। इससे उसे दूसरा सिलिंडर नहीं मिल पा रहा था व 10 दिनों से घर में गैस नहीं थी। इसे लेकर 25 वर्षीय पत्नी विशाखा गौड़ से किचकिच हो रही थी।

    पति ने पत्नी से सिलिंडर न मिलने की बात कहते हुए चूल्हे पर भोजन बनाने की सलाह दी। इसी बात से क्षुब्ध होकर विशाखा अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

    काफी देर तक बाहर न आने पर स्वजन ने दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटका उसका शव मिला।

    घटना की जानकारी मिलते पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति इटाएं बाजार में छोला-फुलकी का ठेला लगाता है।

    क्राइम इंस्पेक्टर इरफान अली ने बताया कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच सिलिंडर नहीं मिलने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने फंदा लगा दिया। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में दुष्कर्म के आरोपी ने शादी के बाद की छेड़खानी, युवती के घरवालों ने उतारा मौत के घाट

    खबरें और भी