Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षा समारोह की तैयारी अंत‍िम दौर में, 26 को होगा फुल ड्रेस रिहर्सल

    By khalid shahEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Fri, 24 Jul 2026 04:58 PM (IST)

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 27 जुलाई को होने वाले 30वें दीक्षा समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मु ...और पढ़ें

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 30वें दीक्षा समारोह की अंतिम तैयारियां, राज्यपाल होंगी मुख्य अतिथि।

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 30वें दीक्षा समारोह की अंतिम तैयारियां, राज्यपाल होंगी मुख्य अतिथि।

    HighLights

    1. 27 जुलाई को 30वां दीक्षा समारोह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि।

    2. 26 जुलाई को होगा फुल ड्रेस रिहर्सल, सभी व्यवस्थाएं परखी जाएंगी।

    3. सुरक्षा, सौंदर्यीकरण, अतिथि सत्कार की तैयारियां अंतिम चरण में, 53 समितियां सक्रिय।

    जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 27 जुलाई को होने वाले 30वें दीक्षा समारोह में अब महज दो दिन शेष हैं। समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है।

    राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मुख्य अतिथि के रूप में प्रस्तावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा,प्रोटोकॉल, यातायात, पार्किंग, अतिथि सत्कार और परिसर के सौंदर्यीकरण से लेकर मंच और बैठने की व्यवस्था तक प्रत्येक बिंदु पर काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। 26 जुलाई को समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल कराया जाएगा, जिसमें मंच संचालन से लेकर शोभायात्रा और अन्य व्यवस्थाओं को वास्तविक कार्यक्रम की तरह परखा जाएगा।

    कुलपति प्रो. वंदना सिंह और कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को भी परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल, मंच, पंडाल, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, उपाधिधारकों के लिए निर्धारित स्थान, शोभायात्रा मार्ग, प्रतीक्षा कक्ष और प्रवेश-निकास व्यवस्था को देखा।संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।

    राज्यपाल के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े अधिकारियों के साथ समन्वय कर आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।समारोह स्थल पर अतिथियों और उपाधिधारकों के बैठने की व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा रहा है। स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए अलग व्यवस्था, उपाधि और पदक वितरण, मंच संचालन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा और आपातकालीन सेवाओं की भी तैयारी की जा रही है।

    अतिथियों के स्वागत से लेकर उनके कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने और वापसी तक की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मार्ग और पार्किंग स्थल तैयार किए जा रहे हैं।परिसर के सौंदर्यीकरण के तहत मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा संकुल के सामने करीब 15 हजार वर्गफीट क्षेत्र में कोलकाता से मंगाई गई मैक्सिकन घास बिछाई गई है। छात्रावास क्षेत्र में 50 से अधिक फलदार पौधे लगाए गए हैं।

    खबरें और भी

    इनमें मियाजाकी, लंगड़ा और चौसा समेत आम की छह उन्नत प्रजातियों के साथ थाई जामुन, चीकू, वियतनामी कटहल और गोल्डन शरीफा शामिल हैं।दीक्षा समारोह की तैयारियों के लिए गठित 53 से अधिक समितियां अपने-अपने दायित्वों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। कुलपति और कुलसचिव लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। 26 जुलाई की फुल ड्रेस रिहर्सल में सभी समितियों की तैयारियों को एक साथ परखा जाएगा, ताकि 27 जुलाई को होने वाले 30वें दीक्षा समारोह में किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाए।