Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में पुलिस को चकमा देकर दूल्‍हा आजाद ब‍िंंद हत्याकांड में एक लाख के तीसरे इनामी प्रदीप बिंद ने किया आत्मसमर्पण 

    By sarvesh mishraEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Fri, 10 Jul 2026 03:58 PM (IST)

    जौनपुर के चर्चित दूल्हा हत्याकांड में एक लाख रुपये के इनामी आरोपी प्रदीप बिंद ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ...और पढ़ें

    जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: एक लाख का इनामी प्रदीप बिंद सीजेएम कोर्ट में हाजिर।

    जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: एक लाख का इनामी प्रदीप बिंद सीजेएम कोर्ट में हाजिर।

    HighLights

    1. इनामी प्रदीप बिंद ने जौनपुर सीजेएम कोर्ट में किया आत्मसमर्पण।

    2. दूल्हा हत्याकांड में एक लाख रुपये का इनाम था घोषित।

    3. पुलिस अब पूछताछ के लिए रिमांड की तैयारी में जुटी।

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में एक लाख के फरार इनामी आरोपित प्रदीप बिंद ने शुक्रवार की दोपहर में पुलिस सुरक्षा को चकमा देकर दीवानी न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

    न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस को चकमा देने के लिए पीले रंग के गमछे से चेहरे को ढक रखा था और सिर पर काली टोपी पहन रखी थी।

    एक मई 2026 को खेतासराय थाना क्षेत्र में बारात जाते समय रास्ते में दूल्हा आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस मामले में आरोपित एक लाख के इनामी रवि यादव को 25 मई को मुठभेड़ में मार गिराया था, जबकि दूसरे आरोपित भोले राजभर ने एक जुलाई को न्यायालय में समर्पण कर दिया था।

    आरोपितों के सहयोग करने के मामले में पुलिस एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि मृतक आजाद की बहन सौम्या बिंद स्वजनों के साथ सभी आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर बेमियादी धरना दिया था।

    19 वें दिन सौम्या की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। इसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ था।