वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 30वें दीक्षा समारोह के लिए 84 स्वर्ण पदक विजेताओं की अनंतिम सूची जारी, देखें लिस्ट...
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षा समारोह के लिए 84 स्वर्ण पदक विजेताओं की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में छात्राओं का ...और पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षा समारोह के लिए 84 स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची जारी छात्राओं का रहा दबदबा।
HighLights
84 स्वर्ण पदक विजेताओं की अनंतिम सूची जारी।
छात्राओं ने जीते 84 में से 52 स्वर्ण पदक।
30वां दीक्षा समारोह 27 जुलाई को होगा।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को गोल्ड मेडल निर्धारण समिति की बैठक में 30वें दीक्षा समारोह के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले मेधावियों की 84 सदस्यीय अनंतिम सूची को अंतिम रूप दिया गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सूची जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी अभ्यर्थी अथवा संबंधित पक्ष को सूची के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वह कार्यालय आदेश में निर्धारित अंतिम तिथि तक कुलसचिव कार्यालय में अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है।
निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। 27 जुलाई को आयोजित होने वाले दीक्षा समारोह में स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।
स्नातक (यूजी) स्वर्ण पदक विजेता
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर, जौनपुर
बीए एलएलबी (ऑनर्स) – फिरदौस अंसारी
बीकॉम (ऑनर्स) – उत्सव सिंह
बीएससी (ऑनर्स) बायोटेक्नोलॉजी – फरीहा महाम
बीफार्मा – आदित्य मिश्रा
बीएससी (ऑनर्स) पर्यावरण विज्ञान – अबू हमजा
बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – सर्वेश तिवारी
बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग – वैशाली भारती
बीटेक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी – आयुषी पाठक
बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग – कृष्ण कुमार चौहान
बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग – शमिता सिंह
आतम प्रकाश आदर्श महाविद्यालय, अर्सदपुर, जंगीपुर, गाजीपुर
बीए – रंजना बिंद
बीसीए – सुप्रिया शर्मा
रघुनंदन किशुनदेव पीजी कॉलेज, देवचंदपुर, गाजीपुर
बीकॉम – अंजलि वर्मा
राम किशुन सिंह महाविद्यालय, सिद्दीकपुर, जौनपुर
बीएससी – अर्पिता उपाध्याय
श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोभी, जौनपुर
बीएससी (ऑनर्स) कृषि – प्रणव सिंह
टेक्निकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, गाजीपुर
बीबीए – शिवानी यादव
कृष्णा सुदामा महाविद्यालय, मरदहपुर, दौलतनगर, गाजीपुर
बीएड – ज्योति राजभर
संत बुला सत्यानाम दास बीरबल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अमारी, दुल्लाहपुर, गाजीपुर
बीपीएड – कविता कुमारी
स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर
बीएससी (बीपीई) – सूर्यजीत चौहान
उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय, जौनपुर
एलएलबी – प्रमोद कुमार श्रीवास्तव
मड़ियाहूं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मड़ियाहूं, जौनपुर
बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस – केएम प्रीति यादव
राधाकृष्ण बालिका शिक्षण संस्थान, कनौली, होलीपुर, गाजीपुर
बीए – प्रीति कुशवाहा
स्नातकोत्तर (पीजी) स्वर्ण पदक विजेता
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर, जौनपुर
एमए/एमएससी एप्लाइड साइकोलॉजी – ऋतिक कुमार साहू
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी – प्रिया वर्मा
एमएससी माइक्रोबायोलॉजी – विशाल यादव
एमएससी फिजिक्स– अमिषा सिंह
एमए/एमएससी मैथेमेटिक्स– रोली प्रजापति
एमबीए एग्री बिजनेस – संदीप कुमार मौर्य
एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स – श्रेया त्रिपाठी
एमबीए ई-कॉमर्स – वैभव गुप्ता
एमबीए फाइनेंस एंड कंट्रोल – स्वाति चौबे
एमबीए एचआरडी – पीयूष सिंह
एमबीए – आस्था उपाध्याय
एमसीए – प्रिया प्रजापति
एमएससी बायोकेमिस्ट्री – मुकेश कुमार पटेल
एमएससी पर्यावरण विज्ञान – शालिनी मिश्रा
एमएससी जियोलॉजी – अनुराग सिंह
एमएससी केमिस्ट्री (फेस टू फेस) – शालू सिंह
मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन – शुभम गुप्ता
रघुनंदन किशुनदेव पीजी कॉलेज, देवचंदपुर, गाजीपुर
एमए अर्थशास्त्र – नेहा साहनी
एमए शिक्षा – एकलव्य कुमार गुप्ता
एमए अंग्रेजी – आकांक्षा सिंह
एमए राजनीति विज्ञान – अंजलि
एमए मनोविज्ञान – ऊषा मिश्रा
एमए गृह विज्ञान (फूड एंड न्यूट्रिशन) – तमन्ना बानो
एमए गृह विज्ञान (ह्यूमन डेवलपमेंट) – निधि यादव
एमएससी बॉटनी – हीना आफरीन
श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोभी, जौनपुर
एमए रक्षा एवं सामरिक अध्ययन – जान्हवी सिंह
एमए इतिहास (मध्यकालीन एवं आधुनिक) – रूबी यादव
तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर
एमए दर्शनशास्त्र – अंजली श्रीवास्तव
एलएलएम – श्रद्धा प्रजापति
एमएससी गणित – सार्थक सिंह
मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज, जौनपुर
एमए अंग्रेजी – अफीफा खातून
एमए उर्दू – जीनत कौसर
आचार्य त्रिवेणी दास बालिका महाविद्यालय, नसीराबाद, गाजीपुर
एमए हिंदी – केएम माधुरी यादव
एमए समाजशास्त्र – सुमन यादव
अन्य महाविद्यालय
शाश्वत सूर्यवंशी महाविद्यालय, खेतासराय, गाजीपुर – एमए प्राचीन इतिहास : अर्जुन कुमार
सर्वोदय महिला महाविद्यालय, जौनपुर – एमए भूगोल : अंजली
सल्तनत बहादुर महाविद्यालय, बदलापुर – एमए संस्कृत : काजल मौर्य
श्री शिव महाविद्यालय, फरीदाहा, गाजीपुर – एमकॉम : प्रीतम कुमार यादव
ओम पीजी कॉलेज, गौरा, गाजीपुर – एमएससी रसायन विज्ञान : शाश्वत सूर्यवंशी
कुटीर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चक्के, जौनपुर – एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री : सतीश कांत सिंह
आशा महाविद्यालय, गाजीपुर – एमएससी भौतिकी : रंजय कुमार, एमए संगीत (गायन) : सिकंदर कुशवाहा
डॉ. अख्तर हसन रिजवी शिया डिग्री कॉलेज, जौनपुर – एमएससी जंतु विज्ञान : लतिका यादव
राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर – एमएड : ऋषभ पाठक
खबरें और भी
मेडिकल एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम
तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर
एमएससी कृषि (कृषि विस्तार) – सुमन सिंह
एमएससी कृषि (पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान) – आलिया तबशीर
एमएससी कृषि (कृषि अर्थशास्त्र) – शिवांगी यादव
एमएससी कृषि (सस्य विज्ञान) – अंकित
एमएससी कृषि (कृषि कीट विज्ञान) – शशि प्रकाश गौतम
एमएससी कृषि (उद्यानिकी) – दीपांजलि मौर्य
एमएससी कृषि (पादप रोग विज्ञान) – कशिश चौबे
अन्य संस्थान
श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोभी – एमएससी कृषि (कृषि रसायन एवं मृदा विज्ञान) : संदीप प्रजापति
स्व. चंद्रशेखर पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय, गाजीपुर – एमएससी कृषि (आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन) : मनीषा कुमारी
आरएएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जौनपुर – बीएससी नर्सिंग : प्रिया
शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, आजमगढ़ – बीएएमएस : गुलशन नेशा
इब्ने सीना तिब्बिया कॉलेज, आजमगढ़ – बीयूएमएस : जैनब आसिम
डेंटल कॉलेज, इटौरा, आजमगढ़ – बीडीएस : पुन्यतोआ साहा फौजदार
शाम-ए-गौसिया माइनॉरिटी आयुर्वेदिक एवं यूनानी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, साहेरी नंदगंज, गाजीपुर
एमएस (आयुर्वेद) शल्य तंत्र – संतोष कुमार मौर्य
एमएस (आयुर्वेद) प्रसूति एवं स्त्री रोग – कविता कुसुम
एमडी (आयुर्वेद) कायचिकित्सा – अजय कुमार
एमडी (आयुर्वेद) रोग निदान एवं विकृति विज्ञान – प्रवीण पाठक
स्वर्ण पदकों पर छात्राओं का दबदबा,84 में 52 पदक बेटियों के नाम
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षा समारोह में इस सत्र के स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची पर नजर डालें तो एक बार फिर छात्राओं ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परचम लहराया है।कुल 84 स्वर्ण पदकों में 52 छात्राओं और 32 छात्रों का चयन हुआ है। यानी 61.90 प्रतिशत स्वर्ण पदक छात्राओं के खाते में गए हैं, जबकि छात्रों की हिस्सेदारी 38.09 प्रतिशत रही।
स्नातक (यूजी) वर्ग में कुल 22 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इनमें 14 छात्राएं (63.64 प्रतिशत) और आठ छात्र (36.36 प्रतिशत) शामिल हैं।वहीं स्नातकोत्तर (पीजी) वर्ग में 45 स्वर्ण पदकों में 27 छात्राएं (60 प्रतिशत) तथा 18 छात्र (40 प्रतिशत) चयनित हुए हैं।मेडिकल एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस वर्ग के 17 स्वर्ण पदकों में 11 छात्राएं (64.71 प्रतिशत) और छह छात्र (35.29 प्रतिशत) शामिल हैं।
विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षा समारोह में इन सभी मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।आंकड़े बताते हैं कि लगातार एक बार फिर छात्राओं ने विश्वविद्यालय की मेधा सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और कुल स्वर्ण पदकों में उनकी हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक रही है।