जौनपुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय आवासीय परिसर में बनेगा अत्याधुनिक सामुदायिक भवन, चार करोड़ से होगा निर्माण
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में चार करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सामुदायिक भवन बन रहा है। यह शिक्षकों और कर्मचारियों के निजी व सामाजिक आयोज ...और पढ़ें
-1779032012867_m.webp)
एआई जेनेरेटेड फोटो।
HighLights
चार करोड़ की लागत से बन रहा सामुदायिक भवन।
शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा।
आधुनिक सभागार, वातानुकूलित हॉल, पार्किंग जैसी सुविधाएं।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में शिक्षक, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन निजी, सामाजिक एवं वैवाहिक कार्यक्रमों के आयोजन का प्रमुख केंद्र बनेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसे कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा विस्तार योजना के रूप में देखा जा रहा है। सामुदायिक भवन का लगभग 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि जल्द ही शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों को इसकी सुविधा मिल सके।
भवन में आधुनिक सभागार, वातानुकूलित हाल, अतिथि कक्ष, भोजन व्यवस्था के लिए अलग परिसर, पार्किंग, विद्युत बैकअप, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके अलावा बड़े आयोजनों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त स्थान और आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। इससे शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निजी आयोजनों के लिए बाहर महंगे स्थलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह परियोजना विश्वविद्यालय परिसर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। भवन के निर्माण पूर्ण होने के बाद आवासीय परिसर में रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को बेहतर सामाजिक वातावरण और सुविधाजनक आयोजन स्थल उपलब्ध हो सकेगा।