Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    15 अप्रैल से शुरू होंगी पूर्वांचल विश्वविद्यालय की यूजी-पीजी सेमेस्टर परीक्षाएं, तीन पालियों में होगा एग्जाम

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 03:20 PM (IST)

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर सत्र 2025-26 की परीक्षाएं 15 अप्रैल से तीन पालियों में शुरू होंगी। परीक्ष ...और पढ़ें

    15 अप्रैल से शुरू होंगी पूर्वांचल विश्वविद्यालय की यूजी-पीजी सेमेस्टर परीक्षाएं।

    15 अप्रैल से शुरू होंगी पूर्वांचल विश्वविद्यालय की यूजी-पीजी सेमेस्टर परीक्षाएं।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर सत्र 2025-26 की परीक्षाएं 15 अप्रैल से तीन पालियों में प्रारंभ होंगी। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा विश्वविद्यालय परिसर के विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया गया है।

    जारी कार्यक्रम के अनुसार बीए, बीएससी व बीकॉम द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 अप्रैल से प्रारंभ होकर क्रमशः 12 व 20 मई तक चलेंगी। वहीं एमए, एमएससी व एमकॉम अष्टम एवं दशम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रस्तावित हैं।

    विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षाएं दो-दो घंटे की अवधि में तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8 से 10 बजे तक, दूसरी पाली 11 से 1 बजे तक तथा तीसरी पाली दोपहर 2 से 4 बजे तक संचालित होगी।

    परीक्षा नियंत्रक ने निर्देश दिया है कि यदि किसी छात्र के दो प्रश्नपत्रों की तिथि आपस में टकरा रही हो अथवा परीक्षा कार्यक्रम को लेकर कोई अपरिहार्य समस्या हो तो संबंधित जानकारी छह अप्रैल तक ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते आवश्यक संशोधन किया जा सके।

    खबरें और भी

    विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों से परीक्षा संबंधी तैयारियां समय से पूर्ण करने को कहा है। परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    परीक्षा तिथियों की घोषणा के साथ ही विद्यार्थियों ने तैयारी तेज कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- UP Police Recruitment 2026: इस साल 81000 पदों पर होगी पुलिस भर्ती, योगी सरकार का युवाओं को तोहफा