Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Glasgow CWG 2026: 78.37 मीटर भाला फेंककर जौनपुर के रोहित ने फाइनल में बनाई जगह, गांव में जश्न

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 11:34 AM (IST)

    मीरगंज (जौनपुर) के रोहित यादव ने ग्लासगो में 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में 78.37 मीटर भाला फेंककर जगह बनाई। ...और पढ़ें

    ग्लासगो में रोहित ने 78.37 मीटर भाला फेंककर फाइनल में बनाई जगह।

    ग्लासगो में रोहित ने 78.37 मीटर भाला फेंककर फाइनल में बनाई जगह।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मीरगंज (जौनपुर)। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 23वें कामनवेल्थ गेम्स की जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा से भारत के लिए बेहद ही उत्साहजनक खबर आई है।

    मीरगंज क्षेत्र के अदारी-डभिया गांव निवासी और देश के होनहार एथलीट रोहित यादव ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 78.37 मीटर भाला फेंककर फाइनल मुकाबले के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है।

    रोहित के फाइनल में पहुंचते ही न केवल उनके पैतृक गांव अदारी-डभिया में जश्न का माहौल है, बल्कि जनपद के खेल प्रेमियों में उत्साह है।

    क्वालिफिकेशन राउंड के कड़े मुकाबले में प्रतिकूल मौसम और तेज हवाओं की चुनौती के बीच रोहित ने 78.37 मीटर दूर भाला फेंककर नौवां स्थान हासिल किया और शीर्ष-12 एथलीटों की सूची में जगह बनाकर मेडल राउंड का टिकट पक्का कर लिया।

    इस स्पर्धा में भारतीय भाला फेंक दल ने एकतरफा दबदबा कायम किया। भारत के स्टार एथलीट व दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने 79.61 मीटर के थ्रो के साथ पांचवां स्थान हासिल कर आसानी से फाइनल में प्रवेश किया।

    भारत के ही यशवीर सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 78.36 मीटर का थ्रो फेंका और 10वां स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने क्वालिफिकेशन राउंड की बाधा पार कर ली।

    अब पूरी दुनिया और खासतौर पर जौनपुरवासियों की निगाहें शुक्रवार रात भारतीय समयानुसार 11 बजे होने वाले ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले पर टिक गई हैं। गांव से लेकर चौपालों तक रोहित के पदक जीतने की उम्मीद में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    यह भी पढ़ें- जौनपुर: स्कूल वैन में 19 बच्चों को बैठाकर साथी को ड्राइविंग सिखा रहा था चालक, पेड़ से टकराने पर 8 बच्चे घायल



    खबरें और भी