Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटाया की नौवीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लहराया पूर्वांचल का परचम, शिवानी-अश्विन ने भारत के ल‍िए जीता स्वर्ण

    By khalid shahEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:05 PM (IST)

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिवानी पांडे और अश्विन कुमार पांडे ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित नौवीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनश ...और पढ़ें

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिवानी और अश्विन ने पटाया ताइक्वांडो में भारत को दिलाए दो स्वर्ण पदक।

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिवानी और अश्विन ने पटाया ताइक्वांडो में भारत को दिलाए दो स्वर्ण पदक।

    HighLights

    1. शिवानी और अश्विन ने पटाया ताइक्वांडो में दो स्वर्ण जीते।

    2. दोनों पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र, भारत का मान बढ़ाया।

    3. अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारतीय ताइक्वांडो की क्षमता का प्रदर्शन।

    जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। थाइलैंड के पटाया में आयोजित नौवीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीत लिए। विश्वविद्यालय की एमए समाजशास्त्र की छात्रा शिवानी पांडेय और बीकॉम ऑनर्स के छात्र अश्विन कुमार पांडेय ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय तिरंगे की शान बढ़ा दी।

    31 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 35 से अधिक देशों के चार हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।क्योरुगी, पूमसे, स्पीड किकिंग, ताइक्वांडो डांस और टैग टीम जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में विश्वस्तरीय मुकाबले हुए।कड़े प्रतिस्पर्धी माहौल में दोनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीक, शानदार फुटवर्क, सटीक रणनीति और अदम्य आत्मविश्वास का परिचय देते हुए लगातार जीत हासिल की।

    अश्विन कुमार पांडेय ने सीनियर पुरुष अंडर-54 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि शिवानी पांडे ने सीनियर महिला अंडर-53 किलोग्राम वर्ग में स्वर्णिम सफलता हासिल की। दोनों खिलाड़ियों ने श्रीलंका, वियतनाम समेत कई देशों के मजबूत और अनुभवी खिलाड़ियों को पराजित करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया और भारत के खाते में दो स्वर्ण पदक जोड़ दिए।

    दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है। विश्वविद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों, विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के खेल इतिहास की गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। प्रशिक्षकों ने कहा कि कठिन अभ्यास, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और मानसिक मजबूती के बल पर दोनों खिलाड़ियों ने विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में भारतीय ताइक्वांडो की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

    खबरें और भी

    शिवानी और अश्विन की इस स्वर्णिम सफलता ने न केवल पूर्वांचल विश्वविद्यालय, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह संदेश देगी कि लगन, मेहनत और सही प्रशिक्षण के दम पर पूर्वांचल की प्रतिभाएं भी अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर स्वर्णिम इतिहास रच सकती हैं।