Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर के मछलीशहर में नापी करने गई टीम पर हमला, नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

    By sarvesh mishraEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 05:48 PM (IST)

    जौनपुर के मछलीशहर के जमालपुर गांव में नापी करने गई राजस्व टीम पर हमला हुआ और पत्रावली फाड़ दी गई, जिसके बाद नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हालां ...और पढ़ें

    जौनपुर में राजस्व टीम पर हमला, नापी के दौरान पत्रावली फाड़ी गई, नौ पर केस।

    जौनपुर में राजस्व टीम पर हमला, नापी के दौरान पत्रावली फाड़ी गई, नौ पर केस।

    HighLights

    1. मछलीशहर में नापी करने गई राजस्व टीम पर हमला हुआ।

    2. हमलावरों ने टीम की पत्रावली फाड़ दी और धमकी दी।

    3. नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज, फर्जी केस के आरोप भी लगे।

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। मछलीशहर के जमालपुर गांव में नापी करने गई राजस्व टीम ने पत्रावली फाड़ने के साथ ही हमला करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमे में बाहर रह रहे तीन लोगों पर भी गलत मुकदमा दर्ज करने का आरोप लग रहा है।

    एसडीएम न्यायालय से 20 जुलाई को इंद्रवती बनाम ग्राम सभा की भूमि का सीमांकन करने का आदेश पारित हुआ था। इसके बाद शुक्रवार को उसके अनुपालन में कानूनगो संतोष सरोज, लेखपाल सुधीर यादव , उमर बहादुर यादव सरहदी लेखपाल और एक अन्य लेखपाल नीरज कुमार के साथ नापी करने गए थे।

    आरोप है कि जैसे ही उन्होंने सीमांकन कार्य शुरू किया वैसे ही उसी गांव के महेंद्र सिंह, राहुल, शकुंतला, शेरू उर्फ अनमोल, शशिकला, संतोषी, नायक सिंह, वीरेंद्र सहित कुछ अज्ञात लोगों ने पत्रावली फाड़ दी। लाठी डंडे से लैस इन लोगों ने गाली गलौज के साथ हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    राजस्व टीम पर विपक्षियों के साथ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लग रहा है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार राजस्व टीम ने जिन पांच पुरुषों के खिलाफ मुकदमा करवाया है उसमें राहुल सिंह, शेरू उर्फ अनमोल वर्तमान में प्रदेश से बाहर हैं, जबकि नायक सिंह की उम्र लगभग 75 वर्ष है। राजस्व कर्मियों द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की बाबत तहसीलदार हुसैन अहमद ने कहा अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं।

    खबरें और भी