Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ में अन‍ियंत्रित स्विफ्ट कार पेड़ से टकराई, दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    By Saurabh SinghEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:05 AM (IST)

    आजमगढ़ के बिलरियागंज में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पेड़ से टकराने से दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और मामल ...और पढ़ें

    आजमगढ़ में अनियंत्रित स्विफ्ट कार पेड़ से टकराई, दो महिलाओं सहित तीन गंभीर घायल।

    आजमगढ़ में अनियंत्रित स्विफ्ट कार पेड़ से टकराई, दो महिलाओं सहित तीन गंभीर घायल।

    HighLights

    1. आजमगढ़ में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पेड़ से टकराई।

    2. हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर घायल।

    3. पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर (सियरहां) गांव के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

    स्विफ्ट कार बिलरियागंज से आजमगढ़ की ओर जा रही थी, तभी श्रीनगर (सियरहां) गांव के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घायलों में बिलरियागंज निवासी अरुण जायसवाल, पूनम जायसवाल और संध्या जायसवाल शामिल हैं।

    घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 पुलिस और एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण ऐसे हादसे आम हो गए हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को सख्त करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

    खबरें और भी