Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में दो दिन की बारिश में ढही टोयोटा एजेंसी की चारदीवारी, तीन लग्जरी कारें क्षतिग्रस्त

    By khalid shahEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 05:58 PM (IST)

    जौनपुर में लगातार बारिश के बाद एसएनजे टोयोटा एजेंसी की निर्माणाधीन चारदीवारी ढह गई, जिससे एक नई इनोवा सहित तीन लग्जरी कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे ...और पढ़ें

    जौनपुर में बारिश से ढही टोयोटा एजेंसी की दीवार, तीन लग्जरी गाड़ियां क्षतिग्रस्त।

    जौनपुर में बारिश से ढही टोयोटा एजेंसी की दीवार, तीन लग्जरी गाड़ियां क्षतिग्रस्त।

    HighLights

    1. जौनपुर में एसएनजे टोयोटा एजेंसी की दीवार गिरी।

    2. बारिश के कारण तीन लग्जरी कारें क्षतिग्रस्त हुईं।

    3. निर्माण गुणवत्ता पर सवाल, कोई जनहानि नहीं।

    जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर स्थित जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर संचालित एसएनजे टोयोटा एजेंसी में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। लगातार दो दिनों की बारिश के बाद एजेंसी की निर्माणाधीन चारदीवारी अचानक भरभराकर ढह गई। इसकी चपेट में आकर अंदर खड़ी नई इनोवा समेत तीन लग्जरी कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीवार गिरते ही परिसर में अफरातफरी मच गई। हादसे में कारें मलबे और गड्ढे में दब गईं।एजेंसी कर्मियों ने हाइड्रा मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को बाहर निकलवाया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दीवार के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।

    बताया जा रहा है कि एसएनजे टोयोटा एजेंसी का उद्घाटन अभी 30 जुलाई को ही हुआ था। उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद हुई इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल घटना में किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं है।एजेंसी परिसर में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और स्थिति सामान्य करने का कार्य चलता रहा।