Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    काशी विश्वनाथ मंद‍िर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार का एक्‍सीडेंट, दो लोगों ने तोड़ द‍िया दम, तीन घायल

    By amardeep srivastavaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 10:59 AM (IST)

    काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार जौनपुर के कुल्हनामऊ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य ...और पढ़ें

    काशी विश्वनाथ दर्शन से लौटते समय श्रद्धालुओं की कार का भीषण हादसा, दो की मौत तीन घायल।

    काशी विश्वनाथ दर्शन से लौटते समय श्रद्धालुओं की कार का भीषण हादसा, दो की मौत तीन घायल।

    HighLights

    1. काशी विश्वनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त।

    2. जौनपुर के कुल्हनामऊ में हुआ भीषण सड़क हादसा।

    3. हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत, तीन गंभीर घायल।

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के पास वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की भोर करीब तीन बजे काशी विश्वनाथ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार कार यूपी 32 पीयू 5119 सड़क के किनारे खड़े ट्रक यूपी 44 एटी 3818 के पिछले हिस्से से टकरा गई।

    हादसे में कार सवार दिवानी न्यायालय में स्टेनो पद पर कार्यरत आवास विकास कालोनी उन्नाव निवासी अंकित शुक्ला (35) व उनके साथी प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक अखिलेश शुक्ला (45) निवासी आदर्श नगर कालोनी उन्नाव की मौत हो गई। कार (वैगनआर) चला रहे शोभित श्रीवास्तव के सिर में गंभीर चोट है। झपकी आना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

    अन्य घायलों में शोभित शुक्ला और संदीप मिश्रा हैं। सभी साथी एक साथ उन्नाव से बाबा विश्वनाथ के दर्शन को शनिवार की रात वाराणसी पहुंचे थे। रात में होटल में रुके और भोर में बाबा विश्वनाथ का दर्शन किए।

    दिन भर वाराणसी में गंगा घाट सहित अन्य स्थानों पर घूमने-फिरने के बाद रविवार की देर रात घर के लिए निकले और पिंड्रा के पास में एक ढाबे पर भोजन कर वहां से निकले और कुल्हनामऊ के पास हादसा हो गया। ढाबे के पास लेन पर खड़े ट्रक को पुलिस थाने ले गई, जबकि चालक और खलासी मौके से भाग निकले।