जौनपुर में दो मासूमों की सबमर्सिबल के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत
जौनपुर के गारोपुर गांव में सबमर्सिबल के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय शिवा और पांच वर्षीय आरव की मौत हो गई। बोरिंग के बाद खुला छोड ...और पढ़ें

जौनपुर में सबमर्सिबल के गड्ढे ने ली दो मासूमों की जान।
HighLights
जौनपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबकर दो बच्चों की मौत।
सबमर्सिबल लगाने के लिए खोदा गया था यह गड्ढा।
खुला छोड़ना बना मासूमों की मौत का कारण।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के गारोपुर गांव में बुधवार की शाम सबमर्सिबल लगाने के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूमों छह वर्षीय शिवा बिंद तथा पांच वर्षीय आरव की मौत हो गई।
गांव निवासी अच्छेलाल उर्फ पप्पू गौतम ने सबमर्सिबल लगाने के लिए मंगलवार को बोरिंग कराई थी। बोरिंग के लिए खोदा गया गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था, जिसमें पानी भर गया था। बुधवार शाम करीब पांच बजे शिवा बिंद और आरव बिंद खेलते हुए इस पानी भरे गड्ढे में गिर गए।
काफी देर तक दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो घर वालों ने उनकी तलाश शुरू की। घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित गड्ढे में खोजबीन के दौरान दोनों बच्चे पानी और दलदल में फंसे मिले। ग्रामीण तत्काल उन्हें उपचार के लिए सुरियावां ले गए जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।