Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP SI परीक्षा में 'पंडित' विकल्प बना विवाद की वजह, BJP विधायक ने CM योगी से की सख्त कार्रवाई की मांग

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 10:18 PM (IST)

    यूपी एसआई भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द से जुड़े एक प्रश्न पर विवाद खड़ा हो गया है। बदलापुर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फैक्स कर आपत्तिजन ...और पढ़ें

    पंडित विकल्प को मामले में BJP विधायक ने की सख्त कार्रवाई की मांग।

    पंडित विकल्प को मामले में BJP विधायक ने की सख्त कार्रवाई की मांग।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रश्न में ‘पंडितों’ से जुड़ा संदर्भ आने पर बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने आपत्ति जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फैक्स कर इसमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    दरअसल, सवाल था कि बदल जाने वाले के लिए एक शब्द में उत्तर दें। इसके चारों विकल्प में पंडित, अवसरवादी, निष्कपट, सदाचारी था। विधायक का आरोप है कि प्रश्न की भाषा आपत्तिजनक व भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है।

    पंडित शब्द विद्वान, ज्ञानी और धार्मिक सम्मान से जुड़ा है। इसे नकारात्मकता से जोड़ना असंवदनशील और जानबूझकर किया गया प्रतीत होता है। यह सरकार की छवि धूमिल करने और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने वाला है।

    पेपर सेट करने वाले ऐसे मानसिकता के लोगों खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है।

    लोगों का कहना है कि भर्ती परीक्षा जैसे गंभीर मंच पर ऐसे प्रश्नों से बचना चाहिए। प्रश्नों की भाषा संतुलित और सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान करने वाली होनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- UP SI Exam: पहले दिन की परीक्षा से पूर्व ही 2333 अभ्यर्थियों ने मानी हार, बस्ती में सेंटरों पर रहा पुलिस का पहरा

    यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस परीक्षा में आए प्रश्न के किस विकल्प पर भड़के ब्रजेश पाठक? बोले- कड़ी कार्रवाई की जाएगी