Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक दर्जन बुलडोजर के बीच दुल्हन की विदाई, सड़क पर काफिला देख चौंक गए लोग… दबा ली दांतों तले उंगलियां

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 01:54 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के झांसी में एक अनोखी शादी की विदाई हुई जहां दुल्हन को बुलडोजर के साथ विदा किया गया। यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर इसक ...और पढ़ें

    झांसी: सड़क पर निकलता बुलडोजर का काफिला।
    झांसी: सड़क पर निकलता बुलडोजर का काफिला।

    HighLights

    1. सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ वीडियो
    2. हर कोई रुक कर देखने को हुआ मजबूर

    जागरण संवाददाता, झांसी। जिले के रक्सा थाना क्षेत्र में हुई युवक की शादी ने उस समय लोगों को चौंका दिया, जब दो दर्जन बुलडोजर के साथ दुल्हन की विदाई हुई, जिसे देखकर हर कोई हैरान नजर आया। 

    सड़कों पर जब बुलडोजर का काफिला निकला तो हर कोई रुक कर देखने को मजबूर हुआ। लोगों ने बाकायदा वीडियो बनाए और इसकी चर्चाएं होती रहीं। कुछ देर बाद वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहे। 

    रक्सा थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी राहुल यादव की शादी ने सबका ध्यान खींचा, जब दुल्हन की विदाई किसी कार या पालकी से नहीं, बल्कि 1 दर्जन बुलडोजर से की गई। इस अनोखी विदाई ने पूरे शहर से लेकर गांव में उत्साह और चर्चा का माहौल बना दिया। 

    राहुल की शादी करिश्मा से 20 फरवरी को हुई। वह बरात लेकर झांसी आए थे। शादी होने के बाद शुक्रवार सुबह उसकी विदाई हुई। इस विदाई को खास बनाने के लिए अचानक समारोह स्थल पर दर्जनभर बुलडोजर को देखकर लोग चौंक गए। 

    पहले तो लोग इतने बुलडोजर देखकर किसी कार्यवाही होने की चर्चायें करने लगे, लेकिन कुछ देर बाद विदाई के काफिले में मौजूद कारों के साथ बुलडोजर को देखकर समझ आया। 

    कुछ ही देर बाद सड़क पर कारों के साथ एक दर्जन बुलडोजर का काफिला चलने लगा, जिसने भी यह नजारा देखकर वह रुकने को मजबूर हो गया। विदाई का यह काफिला लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। इस अनोखी विदाई ने न केवल दूल्हा-दुल्हन, बल्कि दोनों परिवारों और गांव वालों के लिए भी यादगार बना दिया।

    दूल्हे के चाचा ने बताया कि लोग कार और हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई करवाते हैं, लेकिन हमारे पास बुलडोजर हैं तो हमने बुलडोजर से दुल्हन की विदाई करवाई। उन्होंने कहा कि बुलडोजर बाबा की निशानी भी है और हमारे इसकी उपलब्धता तो इसलिए हमारे मन में यह विचार आ गया और हमने कर दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: ब्यूटी पार्लर में सजते-संवरते चली गई दुल्हन की जान... शादी से कुछ घंटे पहले आया हार्ट अटैक

    यह भी पढ़ें: UP News: शादी के मंडप में सात फेरे से पहले पहुंची महिला ने मचाया हंगामा, बोली- यह दूल्हा मेरा पति है

    मांग में सिंदूर लगवाकर रहने लगी साथ, फिर रात में किया ऐसा कांड; पूरी कहानी सुन पुलिस अफसर भी रह गए दंग