Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे DM, बोले- बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर करेंगे रेफर

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:52 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सड़क हादसे में घायल हो गए, जिनका हाल जानने झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी गौरांग राठी ने चिकित्सकों से जानकारी ली ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. घायल छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को देखने डीएम झांसी पहुंचे।

    2. चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली, हायर सेंटर रेफर होंगे।

    3. सड़क हादसा ललितपुर में हुआ, परिवार सुरक्षित रहा।

    जागरण संवाददाता, झांसी। सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को देखने मेडिकल कॉलिज पहुंचे जिलाधिकारी गौरांग राठी ने चिकित्सकों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलिज के चिकित्सकों द्वारा छत्तीसगढ़ के चिकित्सकों से भी सम्पर्क करते हुए उपचार किया जा रहा है।

    Jhansi news (3)

    स्पेशल मैनिजमेण्ट के बाद गुरुवार को हायर सेण्टर के लिए रिफर कर दिया जाएगा। उनका सर्जिकल ट्रीटमेण्ट नहीं चल रहा है। डीएम ने बताया घटना ललितपुर में हुई, जिसकी जानकारी ली जा रही है।

    कार में प्रदेश अध्यक्ष थे, जबकि उनका परिवार दूसरी गाड़ी में था। हादसे में केवल प्रदेश अध्यक्ष ही घायल हुए हैं।