झांसी में ई-रिक्शा और ई-ऑटो के लिए नई व्यवस्था लागू, 25 मार्च से शुरू होगा वेरिफिकेशन और रूट अलॉटमेंट
झांसी जिला प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ई-रिक्शा और ई-ऑटो के सत्यापन की नई प्रणाली शुरू की है। 25 मार्च से वाहनों को विशिष्ट कलर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ललितपुर ब्यूरो। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक की ओर से सड़क सुरक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में अब शहर के ई-रिक्शा और ई-ऑटो का अनिवार्य सत्यापन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत वाहनों को विशिष्ट कलर कोड स्टिकर और निर्धारित रूट आवण्टित किए जाएंगे।
यातायात पुलिस की ओर से आगामी 25 मार्च 2026 को प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक यातायात कार्यालय परिसर में विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। वाहन स्वामियों को अपने ई - रिक्शा या ई - ऑटो के साथ पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (स्वामी और चालक दोनों के) और वैध ड्राइविंग लाइसेंस लेकर पहुंचना होगा।
मुहैया कराया जाएगा कोड स्टिकर
काउंटर पर मौजूद कर्मी इन विवरणों को सॉफ्टवेयर में दर्ज करेंगे, जिसके बाद निवास और स्वामित्व के आधार पर संबंधित वाहन को उसका रूट और कलर कोड स्टिकर प्रदान कर दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था से आम जनमानस को सीधा लाभ मिलेगा।
सत्यापित चालक और वाहन होने से सवारियों में सुरक्षा का भाव जगेगा। किसी भी अप्रिय घटना या आपराधिक गतिविधि की स्थिति में क्यूआर कोड स्कैन करके वाहन और चालक की तत्काल पहचान की जा सकेगी।
रूट निर्धारण से शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी और फिटनेस युक्त वाहनों के संचालन से सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इस प्रक्रिया से वाहन स्वामियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
खबरें और भी
जांच की झंझट से मिलेगी छुटकारा
एक बार सत्यापन और स्टिकर लग जाने के बाद उन्हें बार - बार कागजों की जांच की झंझट से छुटकारा मिलेगा। शहर में अवैध वाहनों का संचालन बंद होने से वैध चालकों को अधिक सवारियां मिलेंगी। साथ ही, सुव्यवस्थित यातायात के कारण सड़कों पर जैम कम लगेगा, जिससे वाहनों की बैटरि बैकअप में भी सुधार होगा।
प्रशासन ने सभी ई-रिक्शा और ई-ऑटो स्वामियों से अपील की है कि वह नियत समय पर उपस्थित होकर अपने वाहनों का सत्यापन सुनिश्चित कराएं, ताकि भविष्य में होने वाली वैधानिक कार्यवाही से बचा जा सके।