Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झांसी रेलवे स्टेशन पर जाली से लटका मिला युवक का शव, अहमदाबाद में मजदूरी करता था मृतक

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 05:59 PM (IST)

    झाँसी रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर एक 27 वर्षीय युवक का शव प्लेटफॉर्म के बीच जाली से लटका मिला। मृतक की पहचान बुलंदशहर निवासी रितेश कुमार के रूप में ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. झाँसी स्टेशन पर 27 वर्षीय युवक का शव मिला।

    2. मृतक अहमदाबाद में मजदूरी करता था, पहचान हुई।

    3. पुलिस ठेकेदार पर लगे आरोपों की जाँच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, झासी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर लगभग 27 वर्षीय युवक का शव प्लैटफॉर्म संख्या एक और दो के बीच लगी जाली से पतले तार के सहारे लटका मिला। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बुलन्दशहर जिले के लक्ष्मणपुर गाँव निवासी रितेश कुमार (27) पुत्र गुलाब सिंह के रूप में हुई है।

    प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार रितेश अहमदाबाद में मजदूरी करता था। वह शुक्रवार देर रात लगभग 2 बजे अहमदाबाद से झाँसी रेलवे स्टेशन पहुँचा था। इसके बाद वह स्टेशन परिसर में ही मौजूद था और यात्रियों से ट्रेनों के सम्बन्ध में जानकारी भी ले रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक के पास मोबाइल फोन नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि अहमदाबाद में उसका मोबाइल फोन छिन गया था।

    घटना से पहले परिजनों से हुई थी बात

    उनका कहना है कि घटना से पहले रात में रितेश की परिजनों से बातचीत भी हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अहमदाबाद में, जहाँ रितेश मजदूरी करता था, वहाँ ठेकेदार उसे परेशान करता था। पुलिस ने कहा है कि इन आरोपों की भी जाँच की जाएगी और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

    पोस्टमॉर्टम रविवार को कराया जाएगा। परिजनों के झांंसी पहुंचने के बाद नियमानुसार शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि रेलवे स्टेशन परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

    साथ ही मृतक की गतिविधियों और घटना के सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जाँच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों के सम्बन्ध में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

    खबरें और भी