Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board 2026 Topper: झांसी के रिषभ साहू ने हाईस्कूल में किया टॉप, प्रदेश में हासिल की तीसरी रैंक

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 04:31 PM (GMT+05:30)

    यूपी बोर्ड ने 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित कर दिए हैं। झांसी के रिषभ साहू ने हाईस्कूल में 97.33% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया और ...और पढ़ें

    झांसी के रिषभ साहू ने किया टॉप।

    झांसी के रिषभ साहू ने किया टॉप।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, झांसी। UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने छात्र लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

    इस साल भी लाखों छात्रों की धड़कनें तेज थीं, लेकिन अब इंतजार खत्म हो चुका है। बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से जारी नतीजों में एक बार फिर मेधावियों ने अपना परचम लहराया है। झांसी में रिषभ साहू ने 97.33 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया।

    यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें

    सबसे पहला और आसान विकल्प बोर्ड की वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ और upresults.nic.in हैं, यहां रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाना होगा।

    स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

    • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाएं।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
    • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

    नोट: रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर और सुरक्षा कोड (Captcha) तैयार रखें। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी होने पर धैर्य बनाए रखें।

    यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026: 10वीं में लड़कि‍यों ने लहराया परचम, टॉप 6 में 4 छात्राएं शामि‍ल; सीतापुर-बाराबंकी का दबदबा

    खबरें और भी