UP Board Result 2026: 10वीं में लड़कियों ने लहराया परचम, टॉप 3 में 5 छात्राएं शामिल; सीतापुर-बाराबंकी का दबदबा
UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। हाईस्कूल में सीतापुर की कशिश वर्मा ने टॉप किय ...और पढ़ें

HighLights
यूपी बोर्ड 2026 हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परिणाम घोषित।
हाईस्कूल में सीतापुर की कशिश वर्मा ने टॉप किया।
परीक्षा में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन कर परचम लहराया।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। टॉप 3 में 5 छात्राओं के नाम शामिल हैं। सीतापुर की कशिश वर्मा ने हाईस्कूल में टॉप किया है। दूसरे नंबर की हाईस्कूल में सीतापुर और बाराबंकी का दबदबा रहा है।
बोर्ड सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आधिकारिक रूप से टॉपर्स के नामों की घोषणा की है। इस बार सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश के साथ अपने-अपने जिलों का नाम रोशन किया है। दोनों ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
UP Board 10th Result 2026: टॉप-3 टॉपर्स की लिस्ट
- कशिश वर्मा - 97.83% - सीतापुर
- अंशिका वर्मा - 97.83% - बाराबंकी
- अदिती - 97.50% - बाराबंकी