झांसी में उत्कल एक्सप्रेस से 25 लाख की चांदी और कैश बरामद, मथुरा का यात्री गिरफ्तार
झांसी में उत्कल एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान रेल पुलिस और आरपीएफ ने एक यात्री से 7 किलो से अधिक चांदी और 6.20 लाख रुपये नकद बरामद किए। ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड तस्वीर
HighLights
उत्कल एक्सप्रेस में यात्री से 25 लाख की चांदी-नकदी बरामद।
7 किलो से अधिक चांदी और 6.20 लाख रुपये नकद जब्त।
मथुरा निवासी यात्री विनोद कुमार के पास नहीं थे दस्तावेज।
जागरण संवाददाता, झांसी। शनिवार को रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (क्राइम विंग) झांसी की संयुक्त टीम ने उत्कल एक्सप्रेस (18477) में चेकिंग के दौरान एक ऐसे यात्री को पकड़ा, जिसके पास से सात किलो से अधिक चांदी और 6.20 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
जब्त किए गए माल की कीमत 25.32 लाख रुपये आंकी गई है। मथुरा के इस यात्री के पास किसी तरह के कागजात चांदी से संबंधित नहीं थे। इस पर टीम ने जीएसटी विभाग को सूचना देकर बुला लिया।
जीएसटी विभाग के अफसरों के सामने यात्री का बैग खोला गया। बैग के अंदर से ठोस चांदी जिसका वजन चार किलो से अधिक था और तीन किलोग्राम वजन की 20 पायलें बरामद हुईं।
पकड़े गए यात्री की पहचान विनोद कुमार, निवासी चौक बाजार, गोविंदनगर, मथुरा के रूप में की गई। पुलिस, आयकर और जीएसटी की टीम पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें- झांसी में एक करोड़ की GST चोरी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा