Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नौज में रंजिश में दंपती की बेरहमी से पिटाई, मां की गोद से गिरकर 4 माह की मासूम की मौत

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 07:32 PM (GMT+05:30)

    कन्नौज में संपत्ति विवाद के चलते हुए झगड़े में चार माह की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। पड़ोसियों ने भूसा डालने के विरोध पर घर म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. दरवाजे पर भूसा डालने के विरोध पर घर में घुसकर हमला

    2. घटना के बाद फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

    3. आरोपित महिला मृत बच्ची की रिश्ते में दादी है

    संवाद सूत्र, गुरसहायगंज (कन्नौज)। रंजिश के चलते के पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने मामूली विवाद में घर पर धावा बोल दिया। पिटाई कर चार माह की मासूम बच्ची की हत्या कर दी। उसके माता-पिता को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने महिला समेत दो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश तेज कर दी है। आरोपित महिला मृत मासूम की रिश्ते में दादी है।


    गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के गांव गौहनाखेड़ा निवासी नीरज बाथम अपनी पत्नी ज्योति और चार माह की बच्ची के साथ रहते हैं। छिबरामऊ के गांव बेहटा निवासी मौसी रेखा देवी भी नीरज के घर के पास मकान बनाकर रहती हैं। संपत्ति को लेकर बीते दो साल से रेखा और नीरज के बीच रंजिश चल रही है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे रेखा देवी का बेटा विक्की खेत से भूसा लाया था। विक्की ने नीरज के घर के सामने भूसा लगा दिया था।

    नीरज ने जब विरोध किया, तो रेखा और विक्की ने नीरज बाथम पर हमला कर दिया। दोनों ने पिटाई कर नीरज की चार माह की बेटी की हत्या कर दी। वहीं, नीरज और उनकी पत्नी ज्योति घायल हो गईं। घटना के बाद से आरोपित फरार हो गए।


    नीरज ने रेखा देवी और विक्की के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि दंपती के साथ आरोपितों ने मारपीट की है। इस दौरान मां की गोद से गिरकर मासूम के चोट लगने से मौत हो गई। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

    खबरें और भी