विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Election 2024: मायावती को कन्नौज से लगा तगड़ा झटका, पूर्व मंत्री के पुत्र अनुराग सिंह जाटव उर्फ अन्नू भाजपा में शामिल

Updated: Tue, 23 Apr 2024 08:37 AM (IST)

UP Political News In Hindi पूर्व मंत्री सतीश जाटव के पुत्र अनुराग सिंह जाटव बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। बसपा उन्हें 2017 में सदर विधानसभा स ...और पढ़ें

बसपा की टिकट पर 2017 में सदर विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले अनुराग भाजपा में हुए शामिल
बसपा की टिकट पर 2017 में सदर विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले अनुराग भाजपा में हुए शामिल

HighLights

  1. पूर्व बसपा प्रत्याशी ने भाजपा का थामा दामन
  2. प्रदेश कार्यालय लखनऊ में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिलाई सदस्यता

जागरण संवाददाता, कन्नौज। सदर विधानसभा से पूर्व बसपा प्रत्याशी रहे अनुराग सिंह जाटव उर्फ अन्नू ने समर्थकों के साथ अब भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अब भाजपा का प्रचार-प्रसार करेंगे।

पूर्व मंत्री सतीश जाटव के पुत्र अनुराग सिंह जाटव ने 2017 में सदर विधानसभा से बसपा के टिकट से चुनाव लड़ा था। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सोमवार को लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यालय में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में उन्होंने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

ये भी पढ़ेंः दूल्हे की जूता चुराई की रस्म के दौरान मारपीट, शादी में दो पक्षाें में जमकर चले लात-घूंसे, गाड़ी टूटी, चार बराती घायल

भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अनुराग सिंह जाटव ने कहा कि भाजपा शासनकाल में हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आर्थिक रूप से असहाय व्यक्ति के घर में भी अब चूल्हा जल रहा है। भाजपा की इस बार ऐतिहासिक जीत होगी।

ये भी पढ़ेंः Weather Update UP: यूपी में लखनऊ समेत 36 से अधिक जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी, सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक न निकलें बाहर