विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अयोध्या के बाद कन्नौज में दुष्कर्म के आरोपित के करीबी पर बुलडोजर की कार्रवाई, ध्वस्त की गई कोल्ड स्टोरेज की दीवार

Published: Thu, 22 Aug 2024 12:27 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2024 03:39 PM (IST)

कन्नौज में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी नवाब सिंह यादव को मौके से आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

कन्‍नौज में कोल्ड स्‍टोरेज चला बुलडोजर। जागरण
कन्‍नौज में कोल्ड स्‍टोरेज चला बुलडोजर। जागरण

जागरण संवाददाता, कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के रिश्तेदार के कोल्ड स्टोरेज पर प्रशासन का बुलडोजर चलना शुरू हुआ। तिर्वा तहसील के बलनापुर गांव में यह कोल्ड स्टोरेज नवाब सिंह का बताया जा रहा है।

आरोप है कि ग्राम समाज की जमीन पर नवाब सिंह ने अपने रिश्तेदार के नाम से यह कोल्ड स्टोरेज संचालित किया है। बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्री गिराना शुरू किया गया।

ये है पूरा मामला 

10 अगस्त की रात करीब 11 बजे तिर्वा कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 38 वर्षीय महिला अपनी 15 वर्षीय भतीजी के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के चौधरी चंदन सिंह डिग्री कालेज पहुंची थी। यहां रात दो बजे किशोरी ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी थी कि कालेज का संचालक नवाब सिंह उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है। इससे पुलिस ने दबिश देकर आपत्तिजनक हालत में नवाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

इसे भी पढ़ें-सावधान! अगर आपका बच्‍चा देर तक देखता है टीवी और मोबाइल, उसे हो सकती है Myopia Disease नाम की बीमारी

इस दौरान पीड़िता की बुआ ने आरोपित का बचाव करते हुए तहरीर देने से इन्कार कर दिया था, लेकिन पीड़िता ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 12 अगस्त को पीड़िता ने कोर्ट में पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारा दुष्कर्म करने के बयान दर्ज कराए थे।

इसे भी पढ़ें- यूपी में कानपुर-गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में हो सकती है हल्‍की बारिश, उमस कर रही लोगों को परेशान

पीड़िता के माता-पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म में उसकी बुआ का सहयोग करने की बात कही थी। इससे पुलिस ने उसे भी मुल्जिम बनाया था। इसके बाद से बुआ फरार हो गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।