विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्नौज में डेढ़ माह पहले जेल से छूटे युवक की सिर में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस 

Published: Thu, 24 Sep 2026 11:58 PM (IST)

छिबरामऊ के ब्रह्मन नगला खोजीपुर में बहन के घर रह रहे राजकिशोर दुबे की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. युवक राजकिशोर दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत।

  2. पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के आदेश दिए।

  3. हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने फॉरेंसिक टीम बुलाई गई।

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ। बहन के घर रह रहे युवक की देर रात संदिग्ध हालातों में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद ही हत्या आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट होने की जानकारी दी। जिला मैनपुरी के कोतवाली भोगांव के गांव मेरापुर निवासी 45 वर्षी राजकिशोर दुबे पुत्र सुरजन लाल वर्तमान में कोतवाली छिबरामऊ के गांव ब्रह्मन नगला खोजीपुर में बहन बबली के घर पर रह रहे थे। शराब पीने के आदी हो गए थे।

गुरुवार को भी सुबह से ही शराब पी रहे थे। रात को लोगों ने घर के बाहर फायरिंग की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचे तो राज किशोर दुबे के सिर में गोली लगी थी। वह जमीन पर पड़े हुए थे। जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे पहुंचे। उन्होंने जांच की। पुलिस को राजकिशोर दुबे की जेब से एक कारतूस मिला। तमंचा की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

आसपास के लोगों से जानकारी की। ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले जानलेवा हमले के मामले में जेल से बाहर आए थे। इन दिनों बहन के यहां ही रह रहे थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राज किशोर के घर पर कोई नहीं है। भाई की कैंसर से मौत हो चुकी है। माता-पिता की भी मौत हो चुकी है।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। गोली कनपटी के निकट से चली होने की स्थिति नजर आ रही है। फाेरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या या आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- Kannauj Blast: पटाखा बनाने के दौरान हुआ फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, एक की मौत; 3 पर केस, चौकी प्रभारी सहित 4 सस्पेंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।