Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नौज में पति की मौत के पांच साल बाद महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, फिर बेच दिए दोनों नवजात

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 05:13 PM (IST)

    पति की मौत के पांच साल बाद एक विधवा महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, जिन्हें उसने तीन लाख रुपये में बेच दिया। बच्चों को बेचने के बाद महिला अपने अ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सूत्र, विशुनगढ़(कन्नौज)। पति की मौत के पांच साल बाद विधवा महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर महिला ने नवजात बेटे और बेटी को तीन लाख में बेंच दिया। इसके बाद घर में ताला लगाकर महिला लापता हो गई।

    विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के पति की 2020 में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति मौत के बाद पहले से सात बच्चों का विधवा ने पालन-पोषण किया। दो बेटियों और बेटे की उसने शादी कर दी। घर में वह दो बेटियों और दो बेटों के साथ रहती है।

    रविवार की शाम विधवा को तेज प्रसव पीड़ा हुई। इससे पड़ोसियों ने उसे छिरामऊ सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। एक बेटी और बेटा की हालत सामान्य थी, लेकिन महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को
    हालत में सुधार होने पर विधवा महिला नवजात बच्चों को लेकर घर लौटी। चर्चा है कि सोमवार की रात उसने एक पूर्व प्रधान को डेढ़ लाख रुपये और एक छिबरामऊ के व्यापारी को डेढ़ लाख रुपये में बेटी बेंच दिया। इसके बाद घर में ताला लगाकर चार बच्चों के साथ लापता हो गई।

    पड़ोसियों का कहना है कि महिला अक्सर बच्चों के साथ राजस्थान के जयपुर में रहने जाती थी। इससे आशंका है कि वह जयपुर चली गई। छिबरामऊ सीएचसी प्रभारी डा. राहुल मिश्रा का कहना है कि महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। अस्पताल में उसने अपने पति का नाम दर्ज कराया है। पति के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

    खबरें और भी