Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नौज: रेलवे स्टेशन पर 14 रुपए की पानी की बोतल 20 रुपए में बेच रहे वेंडर, यात्रियों की जेब पर डाका

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 05:38 PM (IST)

    गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर वेंडर मनमानी कीमत वसूल रहे हैं, जहां 14 रुपये की पानी की बोतल 20 रुपये में बेची जा रही है। ...और पढ़ें

    प्लेटफॉर्म के बीचो-बीच दुकान लगाए वेंडर

    प्लेटफॉर्म के बीचो-बीच दुकान लगाए वेंडर

    HighLights

    1. गुरसहायगंज स्टेशन पर 14 रुपये की पानी बोतल 20 में बिक रही।

    2. वेंडर मूल्य सूची नहीं लगाते, निर्धारित स्थान पर भी नहीं बैठते।

    3. अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं, जुर्माने की कार्रवाई होगी।

    संवाद सूत्र, कन्नौज। रेल यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे प्रशासन लगातार निरीक्षण कर वेंडर को चेतावनी देता रहता है। साथ ही मानक व गुणवत्ता का ध्यान रखने की भी नसीहत दी जाती है। इसके बाद भी वेंडर न तो मूल्य सूची लगाते हैं और न ही मानक और गुणवत्ता का ध्यान रखते हैं। रेलवे स्टेशन पर मनमाने उत्पाद बेचकर रेल यात्रियों से मनमानी वसूली की जाती है। इसका असर यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है।

    गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर खाद्य व पदार्थों सहित अन्य सामान की बिक्री करने वाले वेंडरों द्वारा मूल्य सूची को दुकानों पर चस्पा नहीं किया गया है, जिससे रेल यात्रियों को उत्पाद के सही मूल्य की जानकारी नहीं हो पाती है। इससे वेंडर रेल यात्रियों से मनमानी दाम लेते हैं।

    स्थानीय रेलवे स्टेशन पर 14 रुपये वाली पानी की बोतल को 20 रुपये में बेचा जा रहा है। जब यात्री बोतल पर प्रिंट रेट 14 रुपये लिखे होने की बात कहते हैं तो वेंडर इधर-उधर की बातें बताकर झगड़ने को तैयार हो जाते हैं।

    प्लेटफॉर्म के बीचों बीच लगी खान-पान की दुकान से भी यात्रियों को आवागमन में परेशानी होती है। स्थानीय रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर कायाकल्प कराया गया था। इससे यात्रियों को उम्मीद जगी थी कि सुविधा व व्यवस्थाएं पहले से बेहतर हो जाएंगी। लेकिन हालात अभी भी वैसे ही बने हुए हैं।

    खबरें और भी

    खान-पान ठेकेदार सुकेश कुमार के वेंडर विनय पाल स्टेशन पर अपने नियत स्थान पर नहीं बैठ रहे हैं। वह बीच प्लेटफॉर्म पर अपना खोखा रखे हुए हैं। खान-पान की वस्तुएं गुणवत्ता में नहीं बेची जा रही हैं। पानी की बोतल पर 14 रुपये अंकित होने के बाद यात्रियों से 20 रुपये लिए जाते हैं।

    एडीआरएम मनोज कुमार तथा सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान बीच प्लेटफॉर्म पर लगी दुकान को नियत स्थान पर स्थापित करने के लिए स्टेशन मास्टर को निर्देश दिए थे। लेकिन उन निर्देशों का भी कोई पालन नहीं दिखाई दे रहा है।

    स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार अवस्थी का कहना है कि डीआरएम के निर्देश पर वेंडर को मेमो दिया गया था। लेकिन वेंडर ने उच्च अधिकारियों द्वारा कोई आदेश न आने की बात कहकर दुकान को नहीं हटाया। डीसीआई आशुतोष मिश्रा ने बताया कि वेंडर द्वारा निर्धारित स्थान पर दुकान न लगाने व ओवररेटिंग की शिकायतें मिल रही हैं। उसको पत्र जारी कर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- डेयरी बिजनेस शुरू करने का बेहतरीन मौका, मिनी नंदिनी योजना के तहत बंपर सब्सिडी दे रही योगी सरकार