Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डेयरी बिजनेस शुरू करने का बेहतरीन मौका, मिनी नंदिनी योजना के तहत बंपर सब्सिडी दे रही योगी सरकार

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 03:24 PM (IST)

    सरकार स्वदेशी गोपालन और किसानों की समृद्धि के लिए मिनी नंदिनी योजना चला रही है, जिसके तहत डेयरी यूनिट स्थापित करने पर 11.80 लाख रुपये का अनुदान मिल रह ...और पढ़ें

    साहीवाल, गिर, थारपारकर, डेयरी फार्मिंग के लिए सरकार दे रही 11.80 लाख की मदद

    साहीवाल, गिर, थारपारकर, डेयरी फार्मिंग के लिए सरकार दे रही 11.80 लाख की मदद

    HighLights

    1. मिनी नंदिनी योजना में 11.80 लाख रुपये का अनुदान।

    2. स्वदेशी गायों की खरीद पर 80,000 रुपये तक की सब्सिडी।

    3. गिर, साहीवाल, थारपारकर जैसी नस्लों को बढ़ावा।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। स्वेदशी गो पालन को बढ़ावा देने और किसानों समृद्ध बनाने के लिए मिनी नंदिनी योजना कृषक समृद्धि योजना चलाई जा रही है। इसके संचालन के लिए सरकार किसानों को अनुदान और बैंक से ऋण की सुविधा उपलब्ध करा रही है। जिले में छह डेयरी लगाने का लक्ष्य है। योजना के अंतर्गत गो-पालकों को सशक्त बनाने के लिए 10-10 गायों की क्षमता वाली डेयरी यूनिट स्थापित की जाएंगी।

    प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना के तहत पशुपालकों को स्वदेशी गाय खरीदने के लिए भारी अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत कोई भी इच्छुक व्यक्ति दो उन्नत नस्ल की स्वदेशी गाय खरीदने के लिए आवेदन कर सकता है और इस योजना का लाभ उठा सकता है।

    योगी सरकार द्वारा दिया जाएगा 50 प्रतिशत अनुदान

    दुग्ध उत्पादन क्षमता अधिक होने के कारण इन डेयरियों में केवल गिर, थारपारकर और साहीवाल जैसी उच्च गुणवत्ता वाली स्वदेशी नस्लों को ही पाला जाएगा। एक डेयरी यूनिट की कुल लागत लगभग 23.60 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें से योगी सरकार द्वारा 50 प्रतिशत (11.80 लाख रुपये) का अनुदान दिया जाएगा।

    शेष 50 प्रतिशत धनराशि में 35 प्रतिशत बैंक ऋण और 15 प्रतिशत मार्जिन मनी शामिल है। यदि लाभार्थी सक्षम है और ऋण नहीं लेना चाहता है, तो वह पूरी 50 प्रतिशत पूंजी अपने पास से भी लगा सकता है। प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के तहत पशुपालकों को स्वदेशी गाय खरीदने के लिए भारी अनुदान दिया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा; रविवार को रूट देखकर ही निकलें

    इस योजना के अंतर्गत कोई भी इच्छुक व्यक्ति दो उन्नत नस्ल की स्वदेशी गाय खरीदने के लिए आवेदन कर सकता है और इस योजना का लाभ उठा सकता है।

    योजना के तहत पशुपालकों को अधिकतम 80,000 तक का अनुदान दिया जाएगा। नंसरकार की इस योजना के अंतर्गत पशुपालक गीर, साहिवाल, थारपारकर और हरियाणा जैसी उच्च गुणवत्ता वाली और उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायें खरीद सकते हैं।

                                                        डॉ. एमपी सिंह गौर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहारनपुर