हमीरपुर में खेलते समय हादसा; भैंस पर बैठे किशोर ने गिल्ली कैच करने को लगाई छलांग, पेट में घुस गई छह इंच तक लाठी
कन्नौज में गिल्ली-डंडा खेलते समय एक किशोर के पेट में लाठी घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया है क्यों ...और पढ़ें

राजकीय मेडिकल कालेज में घायल विशाल के पेट में फंसी लाठी। कालेज कर्मी
HighLights
किशोर गिल्ली-डंडा खेलते समय गंभीर रूप से घायल हुआ।
भैंस से कूदते समय लाठी पेट में छह इंच तक घुसी।
ब्लड ग्रुप न मिलने पर कानपुर अस्पताल रेफर किया गया।
संवाद सहयोगी, तिर्वा (कन्नौज)। दोस्तों के साथ गांव के बाहर किशोर गिल्ली-डंडा खेल रहा था। तभी भैंस पर बैठे समय गिल्ली कैच करने को किशोर ने छलांग लगा दी। तभी पास में रखी लाठी पर किशोर गिर गया। इससे लाठी कमर के नीचे पेट में घुस गई और छह इंच अंदर घुस गई। इससे वह जख्मी हो गया और हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज से कानपुर रेफर कर दिया गया है।
तालग्राम थाना क्षेत्र के निकोह गांव निवासी 17 वर्षीय विशाल यादव पुत्र शिशुपाल शुक्रवार शाम को गांव के बाहर दोस्तों के साथ मवेशी चराते हुए गिल्ली-डंडा खेल रहे थे। खेलते समय विशाल यादव भैंस पर बैठ गए। दोस्त ने गिल्ली उछाली तो कैच करने के लिए विशाल ने छलांग लगाई। तभी पास में रखी लाठी के ऊपर गिर गए। लाठी किसी तरह से पेट में घुस गई और करीब इंच अंदर सीने के ओर फंस गई।
इससे चाचा शैलेंद्र ने राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। डाक्टरों ने इमरजेंसी ओटी में आपरेशन करने का प्रयास किया। लाठी पेट से नहीं निकल सकी। इससे राजकीय मेडिकल कालेज से कानपुर एलएलआर हास्पिटल कानपुर रेफर कर दिया गया है। इमरजेंसी प्रभारी डा. शशिकांत ने बताया कि ब्लड ग्रुप नहीं मिल सका। इससे आपरेशन संभव नहीं हुआ। तभी रेफर किया गया है।