Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नौज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खुलेगी 10 मॉडल प्रेरणा कैंटीन, सरकार देगी सब्सिडी

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 03:13 PM (IST)

    कन्नौज में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10 मॉडल प्रेरणा कैंटीन खोली जाएंगी। इन कैंटीनों को सरकारी परिसरों में स्थापि ...और पढ़ें

    महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खुलेगी 10 मॉडल प्रेरणा कैंटीन। AI जेनरेटेड फोटो

    महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खुलेगी 10 मॉडल प्रेरणा कैंटीन। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. कन्नौज में 10 मॉडल प्रेरणा कैंटीन होंगी स्थापित।

    2. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार देगी अनुदान।

    3. कैंटीन का संचालन महिला समूह करेंगे, मिलेगा रोजगार।

    जागरण संवाददाता, कन्नौज। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में महिलाओं को रोजगार के लिए 10 मॉडल प्रेरणा कैंटीन खोली जाएगी। इन कैंटीनों को ऐसे स्थानों पर खोलने की योजना है, जहां लोगों की अधिक आवाजाही रहती है।

    जिला अस्पताल, सभी प्रमुख तहसीलों, मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसरों में इन 10 मॉडल प्रेरणा कैंटीनों की स्थापना की जाएगी। इससे सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों में आने वाले लोगों, तीमारदारों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को उचित दर पर शुद्ध भोजन मिल सकेगा।

    प्रत्येक कैंटीन को शुरू करने के लिए सरकार की ओर से दो लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। कैंटीन का पूरा संचालन महिलाओं के हाथों में होगा, जिसकी जिम्मेदारी क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को सौंपी जाएगी।

    कैंटीन संचालन के लिए छह सदस्यीय महिला समूह बनेगा, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का चयन होगा। सीएलएफ के सभी पदाधिकारियों को शुरुआत में 30-30 हजार रुपये की अंश पूंजी लगानी होगी। मुनाफे का बंटवारा भी बेहद पारदर्शी रखा गया है।

    कैंटीन से होने वाली कुल आय में से सीएलएफ को पांच प्रतिशत लाभांश दिया जाएगा। भविष्य की जरूरतों के लिए 15 प्रतिशत राशि फिर से निवेश के लिए सुरक्षित रखी जाएगी, जबकि शेष 80 प्रतिशत मुनाफे को समूह की सभी पदाधिकारियों के बीच बांट दिया जाएगा। डीसी एनआरएलएम राजकुमार लोधी ने बताया कि चयन किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    मॉडल के रूप में इनका हुआ चयन

    मॉडल बनाने के लिए विकास भवन, हसेरन ब्लॉक, जिला अस्पताल, छिबरामऊ ब्लॉक, तहसील छिबरामऊ और उमर्दा ब्लॉक क्षेत्र की प्रेरणा कैंटीन का चयन किया गया है। शेष चार का चयन किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- बहराइच की 'चमचम' से कारीगरों की चमकेगी किस्मत, कारोबार शुरू करने के लिए मिलेगा लोन