Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नौज में 988 परिवारों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ, पक्के मकान का सपना होगा पूरा

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 04:53 PM (IST)

    कन्नौज में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 988 परिवारों को पक्के घर मिलेंगे। शासन को 1820 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष पात्र लाभार्थियों की सूच ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, कन्नौज। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अब जनपद के सैकड़ों परिवारों का अपने पक्के घर का सपना सच होने जा रहा है। शासन ने चालू वर्ष के तहत कुल 1,820 मुख्यमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य दिया है। विभाग ने पात्र पाए गए 988 लाभार्थियों की डिमांड शासन को मंजूरी और बजट आवंटन के लिए भेज दी है।

    चालू वर्ष में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चिह्नित किए गए विभिन्न श्रेणियों के जरूरतमंदों को आवास की सौगात दी जाएगी। योजना के नियमों के अनुसार, प्रत्येक चयनित लाभार्थी को पक्का मकान बनाने के लिए कुल 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाएगी। इस बार विभाग ने बेहद पारदर्शी तरीके से सर्वे कर सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों को सूची में शामिल किया है।

    जल्द निर्माण होगा शुरू

    412 दिव्यांग लाभार्थियों को आवास का लाभ मिलेगा। 18 से 50 वर्ष की 401 निराश्रित महिलाएं (पति की मृत्यु के उपरांत) शामिल हैं। दैवीय आपदा व प्राकृतिक मार झेलने वाले 112 परिवारों को जगह मिली है।

    बंजारा समुदाय के 36, नट बिरादरी के 15 और कुष्ठ रोग से पीड़ित 12 लाभार्थियों को शामिल किया गया है। परियोजना निदेशक डीआरडीए राम औतार सिंह ने बताया कि शासन से मिले 1820 के लक्ष्य के सापेक्ष 988 पात्रों की सूची मुख्यालय भेज दी गई है। जैसे ही शासन से पहली किस्त का बजट जारी होगा, तुरंत निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दारोगा जी नमस्ते! दिल्ली से आया हूं मेरी हत्या हो सकती है...', सच साबित हुई आशंका, युवक के चेहरे को ईंट से कुचलकर मार डाला