Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नौज: नहीं सुनी फरियाद तो राज्यमंत्री और डीएम के सामने गंगा में कूद गया युवक, मची अफरा-तफरी

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 02:00 AM (IST)

    कन्नौज में भूमि विवाद से परेशान एक युवक ने राज्यमंत्री और जिलाधिकारी के सामने गंगा में छलांग लगा दी। ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    HighLights

    1. भूमि विवाद से परेशान युवक ने गंगा में लगाई छलांग।

    2. राज्यमंत्री और जिलाधिकारी के सामने हुई यह घटना।

    3. गोताखोरों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

    संवाद सूत्र, कन्नौज। भूमि विवाद के मामले का संज्ञान न लेने पर युवक ने राज्यमंत्री और जिलाधिकारी के सामने गंगा में छलांग लगा दी। इससे घाट पर आयोजित गंगा आरती के दौरान अफरा-तफरी मच गई। मौजूद गोताखोरों ने नदी में कूदकर डूब रहे युवक को निकाल कर जान बचाई।

    गुरुवार की शाम सात बजे मेहंदी घाट पर प्रशासन की ओर से गंगा आरती का आयोजन किया गया था। इसमें समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण और जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री समेत कई लोग शामिल हुए थे। इस दौरान सदर कोतवाली के चौराचांदपुर निवासी अखिलेश कुमार ने समाज कल्याण राज्यमंत्री को प्रार्थना पत्र दिया।

    इसमें बताया कि उसकी भूमि पर गांव के लोगों ने कब्जा कर लिया है। सदर एसडीएम से लेकर तहसीलदार को कई बार उसने प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद अखिलेश ने आत्महत्या करने के लिए गंगा नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर घाट पर मौजूदा गोताखोर निर्भय और बृजेश ने कूदकर अखिलेश को गंगा नदी से बाहर निकाला। अखिलेश ने बताया कि समाज कल्याण राज्यमंत्री ने प्रार्थना पत्र का संज्ञान नहीं लिया है। इससे वह गंगा में कूद गया।

    समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने बताया कि आरती के बाद अखिलेश से प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेने को कहा गया था। इसके बाद भी वह गंगा में कूद गया। जिलाधिकारी ने बताया कि अखिलेश की शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- सपा के ‘पीडीए’ कार्ड पर सीएम योगी का हमला, कन्नौज मेडिकल कालेज के नाम बदलने पर घेरा

    खबरें और भी