Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार का विरोध करो, देश का नहीं... 4 माह के बच्चे को गोद में लेकर दिल्ली में प्रदर्शनकारियों से भिड़ी कन्नौज की बेटी

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 11:03 PM (IST)

    कन्नौज की ऐश्वर्या भदौरिया ने दिल्ली में संसद के पास देश विरोधी नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों को फटकारा। चार माह के बच्चे के साथ उनकी बहादुरी और देशभक् ...और पढ़ें

    ऐश्वर्या भदौरिया। वीडियो ग्रैब

    ऐश्वर्या भदौरिया। वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. प्रचलित वीडियो में जिले की बेटी में देशभक्ति के जज्बे को लोगों ने सराहा

    2. पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की बेटी और दामाद नोएडा की कंपनी में करते जाब

    3. उनकी बहादुरी और देशभक्ति की खूब सराहना, क्षत्रिय मोर्चा करेगा सम्मानित।

    जागरण संवाददाता, कन्नौज। दिल्ली में संसद के पास देशी विरोधी नारों को सुनकर जिले की बेटी का खून खौल गया। गोद में लिए चार माह के बच्चे की परवाह किए प्रदर्शनकारियों की भीड़ में घुसकर फटकार लगाई। इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित वीडियो देखकर लोग बेटी की बहादुरी और देशभक्ति की सराहना कर रहे हैं।

    छिबरामऊ के सिकंदरपुर निवासी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भदौरिया की बेटी ऐश्वर्या भदौरिया की शादी नोएडा निवासी अभिषेक सोलंकी से हुई थी। एमबीए करने के बाद पति और पत्नी नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार को ऐश्वर्या अपने चार माह के बच्चे और पति अभिषेक के साथ पैदल दिल्ली में संसद मार्ग से निकल रहे थे।

    इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र देश-विरोधी नारे लगा रहे थे। यह सुनकर ऐश्वर्या का गुस्सा बढ़ गया। गोद में लिए चार माह के बच्चा लेकर प्रदर्शनकारियों के बीच में पहुंच कर ऐश्वर्या में नारे लगा रहे युवाओं को फटकार लगाई। ऐश्वर्या ने कहा कि अगर सरकार का विरोध करना है, तो भाजपा के खिलाफ नारे लगाओ। देश के विरोध में नारे मत लगाओ अगर देश ही नहीं रहेगा तो कोई भी नहीं रहेगा इसलिए भाजपा के विरोध में देश का विरोध मत करो।

    इंटरनेट मीडिया पर ऐश्वर्या का वीडियो खूब प्रचलित हो रहे हैं। ऐश्वर्या ने बताया कि विरोध प्रदर्शन करना मांग करना अच्छी बात है, लेकिन देश का विरोध कर प्रदर्शन ठीक नहीं है। वहीं ऐश्वर्या के पिता योगेंद्र भदौरिया ने कहा कि बेटी की बहादुरी और देशभक्ति पर उन्हें गर्व है। देश विरोधी मानसिकता रखने वालों को बेटी अच्छे से सबक सिखाया है।

    खबरें और भी

    क्षत्रिय मोर्चा ऐश्वर्या को करेगा सम्मानित

    दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को फटकार लगाते हुए ऐश्वर्या का वीडियो खूब प्रचलित हो रहा है। क्षत्रिय मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह चौहान उर्फ बंटी चौहान ने ऐश्वर्या को सम्मानित करने का फैसला किया है। क्षत्रिय मोर्चा के प्रवक्ता गोपाल सिंह ने कहा कि ऐश्वर्या ने देश की बेटियों को देश विरोधी मानसिकता रखने वाले लोगों के खिलाफ डटकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया है। इससे जिले की बेटी पर सभी को गर्व है।