विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अखिलेश यादव बोले- समाजवादी सरकार में काऊ मिल्क प्लांट में दूध का मिलेगा 4 रुपये ज्यादा दाम, वेजिटेबल प्लांट होंगे अत्याधुनिक

Published: Sun, 06 Sep 2026 09:10 PM (IST)

अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार बनने पर काऊ मिल्क प्लांट चलाने और गाय का दूध बाजार भाव से चार रुपये ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. समाजवादी सरकार बनने पर काऊ मिल्क प्लांट होगा संचालित

  2. गाय का दूध बाजार भाव से चार रुपये महंगा खरीदा जाएगा

  3. वेजिटेबल प्लांट को अत्याधुनिक बनाया जाएगा, गोवंश सुरक्षा पर जोर

संवाद सहयोगी, तिर्वा (कन्नौज)। समाजवादी सरकार बनने पर काऊ मिल्क प्लांट को चलाने और गोवंशी की कीमत बढ़ाने के लिए गाय का दूध चार रुपये प्रति लीटर महंगा लिया जाएगा। साथ ही वेजिटेबल प्लांट को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। यह बात सपा अध्यक्ष एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने कही है।

रविवार को सपा अध्यक्ष का काफिला औरैया के बिधूना जाने के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फगुआ भट्ठा टोल प्लाजा से तिर्वा होते हुए उमर्दा पहुंचा। वहां पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात हुई। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार बनाने के लिए काम करो। कन्नौज का विकास सपा सरकार करेगी।

गोवंशियों की रक्षा और सुरक्षा को लेकर प्लान से काम होगा। गाय का दूध बाजार के भाव से चार रुपये प्रति लीटर महंगा लिया जाएगा। दूध को उमर्दा के काऊ मिल्क प्लांट पर भेजा जाएगा। इससे गोपालकों में उत्साह रहेगा।

इसके अलावा एक्सीलेंस फार वेजिटेबल प्लांट को भी अत्याधुनिक बनाया जाएगा। इसके बाद उनका काफिला बिधूना को रवाना हो गया। इस मौके पर कुक्कू चौहान, प्रांशु चौहान, अवनीश यादव, सनी यादव, दिलशाद हुसैन, अनुराधा राजपूत समेत कई लोग मौजूद रहे।

वहीं, औरैया में सरकार पर कसा तंज

औरैया में पहुंचकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भी हमला किया। उन्होंने एक्सप्रेसवे में हो रहे धंसाव पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मां गंगा बुलाएं तो गंगा एक्सप्रेसवे से मत जाना। एक्सप्रेसवे के नाम पर लाखों करोड़ों रुपये लूटे जा रहे। हर एक्सप्रेसवे से अपनी जेब भर रहे। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे को ही देख लीजिए।

यह भी पढ़ें- Swine Flu Alert: कानपुर में HINI का तीसरा केस सामने आया, 53 वर्षीय महिला हुईं भर्ती, एक मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट